अमेज़न ने खोले ऑफर्स के पत्ते! Great Freedom सेल में फोन, TV और अप्लायंस पर होगी बंपर बचत, 7 अगस्त से शुरू


अगर आप नया स्मार्टफोन, लैपटॉप, टीवी या कोई होम अप्लायंस खरीदने का प्लान बना रहे हैं, तो थोड़ा इंतजार करना आपके लिए फायदेमंद हो सकता है. अमेज़न ने अपनी Great Freedom Sale 2026 की तारीख का ऐलान कर दिया है. इस सेल में इलेक्ट्रॉनिक्स और होम अप्लायंस समेत कई प्रोडक्ट्स पर बड़े डिस्काउंट मिलेंगे. इसके अलावा बैंक ऑफर, कैशबैक और एक्सचेंज डील्स की मदद से और भी ज्यादा बचत की जा सकेगी.

पिछले साल की तरह इस बार भी अमेज़न की यह सेल Flipkart Freedom Sale को टक्कर देगी.

अमेज़न Great Freedom Sale कब शुरू होगी?

अमेज़न ने कंफर्म किया है कि Great Freedom Sale 2026 की शुरुआत 7 अगस्त से होगी. हर साल यह सेल स्वतंत्रता दिवस से पहले आयोजित की जाती है. पिछले साल यह सेल 31 जुलाई से शुरू हुई थी, जबकि इस बार यह 7 अगस्त से शुरू होगी.

किन प्रोडक्ट्स पर मिलेंगे ऑफर्स?

इस सेल में कई कैटेगरी के प्रोडक्ट्स पर शानदार डील्स मिलने की उम्मीद है. इनमें शामिल हैं:

  • स्मार्टफोन
  • लैपटॉप
  • स्मार्ट टीवी
  • टैबलेट
  • TWS ईयरबड्स
  • वॉशिंग मशीन
  • रेफ्रिजरेटर
  • एयर कंडीशनर
  • माइक्रोवेव
  • दूसरे होम अप्लायंस

बैंक ऑफर और कैशबैक

अमेज़न ने बताया है कि सेल के दौरान HDFC Bank क्रेडिट कार्ड और Easy EMI पर 10% इंस्टेंट डिस्काउंट मिलेगा. इसके अलावा अमेज़न Pay ICICI Bank Credit Card से पेमेंट करने पर 5% तक कैशबैक भी मिलेगा.

सेल में मिलेंगे ये खास ऑफर्स

अमेज़न ने अपनी माइक्रोसाइट पर कई खास डील्स की जानकारी भी दी है. इनमें शामिल हैं: Blockbuster Deals, Trending Deals, रात 8 बजे वाली Special Deals, Exchange Offers, Top 100 Deals और Price Crash Store. इनके अलावा ग्राहकों को अमेज़न Coupons, Combo Deals और कुछ प्रोडक्ट्स पर फ्री गिफ्ट्स भी मिल सकते हैं.

₹2,000 तक कैशबैक और दूसरे फायदे

सेल के दौरान अमेज़न Pay के जरिए खरीदारी करने पर ₹2,000 तक का कैशबैक मिलने का मौका होगा. इसके अलावा कंपनी Gift Cards, Gift Vouchers, मोबाइल रिचार्ज पर ₹50 तक की बचत और कुछ इंश्योरेंस प्लान्स पर ₹999 तक का डिस्काउंट भी दे सकती है.

Flipkart से होगी सीधी टक्कर

अमेज़न की Great Freedom Sale 7 अगस्त से शुरू होगी, जबकि Flipkart Freedom Sale 8 अगस्त से शुरू होने वाली है. यानी दोनों ई-कॉमर्स कंपनियां एक बार फिर ग्राहकों को आकर्षित करने के लिए बड़े डिस्काउंट और ऑफर्स पेश करेंगी.

अगर आप आने वाले दिनों में कोई नया गैजेट या होम अप्लायंस खरीदने की सोच रहे हैं, तो इन दोनों सेल का इंतजार करना फायदे का सौदा हो सकता है.



Source link

Nemish Agrawal
Nemish Agrawalhttps://tv1indianews.in
Tv Journalist • Editor • Writer Digital Creator • Photographer Travel Vlogger • Web-App Developer IT Cell • Social Worker

Latest articles

spot_imgspot_img

Related articles

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

spot_imgspot_img