AI खुद बनाएगा मीटिंग के Notes, भारत में आए Plaud के ये दो नए डिवाइस, गले में पहनकर भी कर सकेंगे रिकॉर्डिंग


AI नोट-टेकिंग डिवाइस बनाने वाली कंपनी Plaud ने आखिरकार भारतीय बाजार में एंट्री कर ली है. कंपनी ने भारत में अपने दो प्रोडक्ट Plaud Note Pro और Plaud NotePin S लॉन्च किए हैं. दोनों डिवाइस बातचीत और मीटिंग को रिकॉर्ड करने के साथ AI की मदद से उसका ट्रांसक्रिप्शन, सारांश और सर्च करने लायक कंटेंट तैयार करते हैं. कंपनी के मुताबिक, दोनों डिवाइस Plaud Intelligence नाम के उसके AI सॉफ्टवेयर सिस्टम पर काम करते हैं.

भारत में Plaud Note Pro की कीमत ₹20,990 रखी गई है. वहीं वियरेबल डिवाइस NotePin S को ₹19,990 में लॉन्च किया गया है.

NotePin S में 64GB स्टोरेज मिलता है और इसे ब्लैक, सिल्वर और पर्पल कलर में खरीदा जा सकता है. नोट प्रो ब्लैक और सिल्वर कलर में उपलब्ध है. दोनों डिवाइस और इनके एक्सेसरीज को अमेज़न, Blinkit और कंपनी की आधिकारिक वेबसाइट से खरीदा जा सकता है.

112 से ज्यादा भाषाओं का सपोर्ट

भारत में लॉन्च होने की सबसे बड़ी खासियतों में से एक इसका रीजनल लैंग्वेज सपोर्ट है. दोनों डिवाइस 112 से ज्यादा भाषाओं को सपोर्ट करते हैं. इनमें Hindi के अलावा Tamil, Punjabi, Telugu, Bengali, Kannada, Assamese, Gujarati और Malayalam जैसी भारतीय भाषाएं शामिल हैं.

रिकॉर्ड किए गए कंटेंट को Plaud के वेब ऐप, डेस्कटॉप ऐप या मोबाइल ऐप के जरिए एक्सेस किया जा सकता है. कंपनी का दावा है कि उसके डिवाइस ISO 27001/27701, GDPR, SOC 2, HIPAA और EN 18031 जैसे मानकों के अनुरूप हैं.

Plaud Note Pro में चार माइक्रोफोन

Note Pro को क्रेडिट कार्ड जैसे कॉम्पैक्ट डिजाइन में तैयार किया गया है. इसकी मोटाई सिर्फ 2.99mm और वजन 30 ग्राम है. इसे मैग्नेटिक स्लीव की मदद से Android या iPhone के पीछे लगाया जा सकता है.

डिवाइस में एक छोटा कलर डिस्प्ले दिया गया है, जो रिकॉर्डिंग की स्थिति से जुड़े नोटिफिकेशन दिखाता है. इसमें चार माइक्रोफोन और नॉइज फिल्टरिंग तकनीक भी है, जिससे रिकॉर्डिंग को ज्यादा साफ रखने में मदद मिलती होमोम

Note Pro में 500mAh बैटरी दी गई है और यह Bluetooth तथा Wi-Fi के जरिए कनेक्ट होता है. बॉक्स में मैग्नेटिक केस और मैग्नेटिक रिंग भी मिलती है.

NotePin S को पहनकर कर सकेंगे रिकॉर्डिंग

Plaud NotePin S को ज्यादा पोर्टेबल बनाने के लिए डिजाइन किया गया है. इसे नेकलेस, क्लिप, रिस्टबैंड या पिन के रूप में पहना जा सकता है. बॉक्स में मैग्नेटिक पिन, रिस्टबैंड, क्लिप और लैनयार्ड जैसे एक्सेसरीज मिलते हैं.

इसमें डिस्प्ले नहीं है, बल्कि LED लाइट रिकॉर्डिंग स्टेटस बताती है. एक बटन की मदद से रिकॉर्डिंग शुरू, रोक या दोबारा शुरू की जा सकती है. इसका वजन 17.4 ग्राम है और इसमें 320mAh बैटरी मिलती है.

मीटिंग, इंटरव्यू या बातचीत के दौरान नोट्स बनाने में परेशानी झेलने वाले यूजर्स के लिए ये दोनों AI डिवाइस एक अलग तरह का विकल्प पेश करते हैं.



Source link

Nemish Agrawal
Nemish Agrawalhttps://tv1indianews.in
Tv Journalist • Editor • Writer Digital Creator • Photographer Travel Vlogger • Web-App Developer IT Cell • Social Worker

Latest articles

spot_imgspot_img

Related articles

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

spot_imgspot_img