होर्मुज पर ईरान का बड़ा एक्शन, 45 जहाजों को किया ब्लैकलिस्ट, 2 भारतीय पोत भी शामिल


ईरान के नियम और आगे की कार्रवाई

PGSA ने रविवार देर रात जारी एक पोस्ट में कहा कि नियमों का उल्लंघन करने वाले जहाजों पर आगे होर्मुज जलमार्ग से गुजरने के दौरान कार्रवाई की जा सकती है। प्राधिकरण ने माल मालिकों को भी अपनी वेबसाइट पर उपलब्ध जहाजों की सूची देखने की सलाह दी है, ताकि किसी तरह की समस्या से बचा जा सके। PGSA के मुताबिक, अगर सूची में शामिल जहाजों के साथ कोई अन्य पोत माल का ट्रांसफर या माल की अदला-बदली करता है, तो उसे भी सूची में शामिल किया जा सकता है।

जो पोत अपना नाम सूची से हटवाना चाहते हैं, उन्हें संबंधित स्पष्टीकरण के साथ PGSA के ईमेल पते info@pgsa.ir पर अनुरोध भेजना होगा। हालांकि, प्राधिकरण ने यह स्पष्ट नहीं किया है कि सूची में शामिल जहाजों ने कौन-कौन से कथित नियम तोड़े हैं। इन 45 जहाजों में कच्चे तेल के टैंकर, तेल उत्पाद टैंकर, एलएनजी टैंकर, कंटेनर जहाज और बल्क कैरियर शामिल हैं।

जून में PGSA ने कहा था कि होर्मुज जलमार्ग से गुजरने के इच्छुक सभी जहाजों को उसकी अनुमति लेनी होगी। ईरान ने यह भी कहा है कि जहाजों को उसके निर्धारित मार्गों का इस्तेमाल करके ही होर्मुज से गुजरना चाहिए। इसके अलावा, भविष्य में समुद्री सुरक्षा, नौवहन सहायता और बीमा जैसी सेवाओं के लिए शुल्क लेने की भी उसकी योजना है। अमेरिका और उसके क्षेत्रीय सहयोगी ईरान के इस रुख का विरोध कर रहे हैं।



Source link

Latest articles

spot_imgspot_img

Related articles

spot_imgspot_img