चाय पीकर घटाएं वजन! लौंग और सौंफ का ये देसी नुस्खा, तेजी से करेगा फैट लॉस


Last Updated:

देहरादून. अक्सर लोग बढ़ते हुए वजन से परेशान रहते हैं और हमेशा अपनी निकली तोंद से छुटकारा पाना चाहते हैं ऐसे में लोग मॉर्निंग वॉक और एक्सरसाइज करते हैं. हम आपको एक ऐसा आसान नुस्खा बताएंगे जिससे आपका वजन 2 महीने में घट जाएगा और इसके लिए आपको ज्यादा जतन करने की जरूरत नहीं है, सिर्फ चाय पीकर ही आप अपना वजन घट सकते हैं.

इसके लिए आप छह हरी इलायची, 6 लॉन्ग , तुलसी की चार से पांच पत्तियां और मुट्ठीभर सौंफ की जरूरत होगी, जिसे बनाकर पीने से आपका वजन तो घटेगा ही इसके साथ ही आपकी बॉडी डिटॉक्स भी हो जाएगी.

weight loss tea

आजकल की भागदौड़ भरी जिंदगी और खराब खान-पान के चलते मोटापा एक आम समस्या बन गया है. हालांकि, जिम और सख्त डाइट प्लान इफेक्टिव होते हैं, लेकिन हर किसी के लिए उन्हें फॉलो करना संभव नहीं होता. ऐसे में रसोई में मौजूद मसालों से बनी यह जादुई चाय वजन घटाने का एक सरल तरीका है.

weight loss tea

सौंफ और लौंग का यह मिक्सचर सिर्फ स्वाद ही नहीं, बल्कि औषधीय गुणों से भी भरपूर है क्योंकि सौंफ हमारे मेटाबॉलिज्म को तेज करने में सहायता करती है, जिससे शरीर में जमा एकस्ट्रा चर्बी धीरे-धीरे पिघलने लगती है. वहीं, लौंग में मौजूद एंटीऑक्सीडेंट्स और एंटी-इंफ्लेमेटरी प्रोपर्टी पाचन तंत्र को दुरुस्त रखते हैं.

Add News18 as
Preferred Source on Google

weight loss tea

जब कांबिनेशन इलायची और तुलसी का होता है, तो यह एक पावरफुल ‘फैट कटर’ ड्रिंक में तब्दील हो जाता है. इस रेमेडी को तैयार करना बहुत आसान है.

weight loss tea

आपको बस एक गिलास पानी में छह हरी इलायची, छह लौंग, चार-पांच तुलसी की पत्तियां और एक मुट्ठी सौंफ डालकर अच्छी तरह उबालना है. उबालने की प्रक्रिया तब तक जारी रखनी चाहिए जब तक कि पानी आधा न बच जाए .ऐसा करने से सभी इंग्रेडिएंट्स का अर्क पूरी तरह से पानी में शामिल हो जाता है, जो शरीर के आंतरिक अंगों की सफाई करने में कारगर होता है.

weight loss tea

इस चाय के तैयार होने के बाद इसे छानकर गुनगुना या ठंडा कर लें और इसमें एक नींबू का रस निचोड़ें क्योंकि नींबू में मौजूद विटामिन सी और सिट्रिक एसिड स्वाद ही नहीं बढ़ाते हैं, बल्कि शरीर से टॉक्सिंस को बाहर निकालने में भी मदद करते हैं.

weight loss tea

अगर आप चाहें, तो स्वाद के लिए इसमें थोड़ा काला नमक भी मिला सकते हैं, जो पाचन को और ज्यादा बेहतर बनाता है . खाली पेट इसका सेवन करने से शरीर के मेटाबॉलिज्म को सुबह-सुबह एक किकस्टार्ट मिलता है, जिससे पूरे दिन कैलोरी बर्न करने की प्रोसेस तेज बनी रहती है., यह नेचुरल ड्रिंक शरीर को हाइड्रेटेड रखती है और बेवजह की भूख को नियंत्रित करने में मदद करता है, जिससे आप ओवरईटिंग से बच जाते हैं.



Source link

Latest articles

spot_imgspot_img

Related articles

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

spot_imgspot_img