प्रजनन समस्या से परेशान महिलाओं के लिए वरदान ये पेड़, सिरदर्द और बिच्छू के जहर में भी असरदार


Last Updated:

Health Tips: डॉक्टर आरपी परौहा ने लोकल 18 से कहा कि पुत्रजीवक के बीजों का सेवन दूध के साथ सुबह और शाम करने से महिलाओं के गर्भाशय को मजबूती मिलती है. यह शरीर में हार्मोनल संतुलन बनाए रखने में मददगार है, जिससे गर्भधारण की संभावना बढ़ सकती है.

सीधी. मध्य प्रदेश के सीधी जिले में इन दिनों पुत्रजीवक पेड़ को लेकर खास चर्चा है. चैत्र महीने में इस पेड़ में फूल खिलने के साथ ही स्थानीय लोगों की आस्था भी बढ़ गई है. मान्यता है कि इसके बीजों का सेवन करने से संतान प्राप्ति की संभावना बढ़ती है. आयुर्वेद में भी इसे महिलाओं के प्रजनन स्वास्थ्य के लिए लाभकारी माना गया है. ग्रामीण क्षेत्रों में यह पेड़ एक औषधि ही नहीं बल्कि विश्वास का प्रतीक बन चुका है. सीधी के आयुर्वेद विशेषज्ञ डॉक्टर आरपी परौहा ने लोकल 18 को जानकारी देते हुए बताया कि पुत्रजीवक एक सदाबहार औषधीय वृक्ष है, जिसे प्राचीन काल से ही प्रजनन क्षमता बढ़ाने के लिए इस्तेमाल किया जाता रहा है. आयुर्वेद में इसे ‘महाऔषधि’ तक कहा गया है. यह पेड़ लगभग 15 फीट तक ऊंचा होता है और इसके बीज औषधीय गुणों से भरपूर होते हैं.

डॉक्टर परौहा के अनुसार, पुत्रजीवक के बीजों का सेवन दूध के साथ सुबह और शाम करने से महिलाओं के गर्भाशय को मजबूती मिलती है. यह शरीर में हार्मोनल संतुलन बनाए रखने में मदद करता है, जिससे गर्भधारण की संभावना बढ़ सकती है. खासतौर पर वे महिलाएं, जो लंबे समय से प्रजनन संबंधी समस्याओं से जूझ रही हैं, उनके लिए यह औषधि लाभकारी साबित हो सकती है. सिर्फ प्रजनन ही नहीं बल्कि पुत्रजीवक अन्य कई समस्याओं में भी असरदार माना जाता है. इसके बीजों का लेप बनाकर सिर पर लगाने से सिरदर्द में राहत मिलती है. इसके अलावा यदि किसी को बिच्छू काट ले, तो इस औषधि का उपयोग दर्द कम करने में सहायक हो सकता है. आयुर्वेद में इसे दर्द निवारक और शरीर को संतुलित करने वाली औषधि के रूप में भी जाना जाता है.

नियमित उपयोग से सकारात्मक प्रभाव
उन्होंने कहा कि यह औषधि आसानी से उपलब्ध हो जाती है और कुछ ही दिनों के नियमित उपयोग से इसके सकारात्मक प्रभाव देखने को मिल सकते हैं. हालांकि इसका सेवन किसी विशेषज्ञ की सलाह से ही करना चाहिए ताकि सही मात्रा और सही तरीके से इसका लाभ मिल सके. डॉक्टर परौहा का कहना है कि आधुनिक जीवनशैली में जहां लोग छोटी-छोटी समस्याओं के लिए भी दवाइयों पर निर्भर हो रहे हैं, वहीं आयुर्वेदिक औषधियां सुरक्षित और प्रभावी विकल्प बनकर सामने आ रही हैं. पुत्रजीवक भी ऐसी ही एक प्राकृतिक औषधि है, जो खासतौर पर महिलाओं के स्वास्थ्य के लिए फायदेमंद मानी जाती है.

About the Author

Rahul Singh

राहुल सिंह पिछले 10 साल से खबरों की दुनिया में सक्रिय हैं. टीवी से लेकर डिजिटल मीडिया तक के सफर में कई संस्थानों के साथ काम किया है. पिछले चार साल से नेटवर्क 18 समूह में जुड़े हुए हैं.



Source link

Latest articles

spot_imgspot_img

Related articles

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

spot_imgspot_img