मार्च में समग्र स्तर पर बकाया कारोबार की मात्रा में लगातार चौथे महीने वृद्धि दर्ज की गई।
मैन्युफैक्चरिंग डेटा के मुताबिक, पिछली तिमाही के अंत में खरीद स्तर और खरीद के भंडार में और वृद्धि हुई। हालांकि, दोनों ही मामलों में वृद्धि दर फरवरी से धीमी हो गई।
पीएमआई डेटा के अनुसार, “कंपनियों ने अपने अतिरिक्त लागत भार का एक बड़ा हिस्सा वहन कर लिया, जैसा कि विक्रय मूल्यों में वृद्धि से पता चलता है, जो इनपुट लागतों की तुलना में काफी कम थी।”
एचएसबीसी के मुताबिक, भारतीय निजी क्षेत्र की कंपनियां आगामी 12 महीनों में उत्पादन स्तर में वृद्धि को लेकर आशावादी थीं। दक्षता में सुधार, विपणन अभियान और नए ग्राहकों की पूछताछ कुछ ऐसे कारण थे जो कंपनियों ने अपने सकारात्मक आकलन के लिए बताए हैं।





