अब विदेश में भी अनलिमिटेड डेटा! ₹649 से शुरू हुए Vi के इंटरनेशनल रोमिंग पैक, 120+ देशों के लिए वैध


अगर आप इस गर्मियों में विदेश यात्रा की योजना बना रहे हैं, तो Vodafone Idea (Vi) ने अपने पोस्टपेड यूजर्स के लिए नए इंटरनेशनल रोमिंग (IR) प्लान लॉन्च किए हैं. कंपनी ने यूजर्स की अलग-अलग ट्रैवल जरूरतों को ध्यान में रखते हुए 7 दिन, 14 दिन और 21 दिन की वैलिडिटी वाले नए प्लान पेश किए हैं. अब Vi के पास कुल 17 इंटरनेशनल रोमिंग प्लान हो गए हैं, जिनकी वैलिडिटी 1 दिन से लेकर 30 दिन तक है.

Vi के ये नए प्लान 120 से ज्यादा देशों में काम करते हैं और इनमें डेटा, वॉयस कॉल और SMS का कॉम्बिनेशन मिलता है. खास बात यह है कि 40 से ज्यादा देशों में कुछ चुनिंदा प्लान्स के साथ अनलिमिटेड डेटा, कॉलिंग और SMS की सुविधा भी दी जा रही है. कंपनी का दावा है कि वह भारत की एकमात्र टेलीकॉम कंपनी है, जो 41 इंटरनेशनल डेस्टिनेशन पर अनलिमिटेड डेटा और वॉयस का लाभ देती है.

सबसे सस्ता प्लान 649 रुपये से शुरू होता है, जिसमें 1GB डेटा, 150 वॉयस मिनट और 100 SMS मिलते हैं. वहीं, कुछ देशों के लिए 749 रुपये में एक दिन का अनलिमिटेड प्लान भी उपलब्ध है. ज्यादा डेटा चाहने वाले यूजर्स 1,349 रुपये में 2GB डेटा वाला प्लान ले सकते हैं.

अगर आप एक हफ्ते के लिए यात्रा कर रहे हैं, तो 7 दिन वाले प्लान 2,649 रुपये से शुरू होते हैं, जिसमें 2GB डेटा, 300 वॉयस मिनट और 100 SMS मिलते हैं. इसके अलावा 3,649 रुपये का अनलिमिटेड प्लान और 2,849 रुपये का 3GB डेटा प्लान भी मौजूद है.

10 दिन की यात्रा के लिए Vi ने 2,999 रुपये, 3,499 रुपये और 3,999 रुपये के प्लान पेश किए हैं, जिनमें 10GB से 14GB डेटा मिलता है. वहीं, 14 दिन के प्लान 3,599 रुपये से 4,999 रुपये तक जाते हैं और इनमें 12GB या 21GB डेटा के साथ 500 वॉयस मिनट और 100 SMS मिलते हैं.

30 दिन के लिए भी प्लान
तीन हफ्ते के लिए 21 दिन वाले प्लान 3,799 रुपये से शुरू होते हैं और इनमें 14GB या 21GB डेटा, 600 वॉयस मिनट और 100 SMS शामिल हैं. वहीं, 30 दिन के प्लान में 3,999 रुपये वाला पैक 30GB डेटा और 1,500 वॉयस मिनट देता है, जबकि 5,999 रुपये वाला प्लान 70GB हाई-स्पीड डेटा और अनलिमिटेड SMS ऑफर करता है.

Vi का कहना है कि इन प्लान्स में बिल प्रोटेक्शन फीचर भी दिया गया है, जिससे यूजर्स को यात्रा के दौरान अनचाहे चार्ज से बचाया जा सके. इन प्लान्स को यूजर्स आसानी से Vi App के जरिए खरीद और मैनेज कर सकते हैं.

Vi के ये नए इंटरनेशनल रोमिंग प्लान उन लोगों के लिए काफी फायदेमंद हैं, जो विदेश यात्रा के दौरान बिना चिंता के कनेक्टेड रहना चाहते हैं.



Source link

Nemish Agrawal
Nemish Agrawalhttps://tv1indianews.in
Tv Journalist • Editor • Writer Digital Creator • Photographer Travel Vlogger • Web-App Developer IT Cell • Social Worker

Latest articles

spot_imgspot_img

Related articles

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

spot_imgspot_img