आपने देखा है सिंदूर का पौधा? खेती से मालामाल होंगे किसान, कई बीमारियों में भी कारगर


होमवीडियोकृषि

आपने देखा है सिंदूर का पौधा? कई बीमारियों में भी कारगर, जानें फायदे

X

आपने देखा है सिंदूर का पौधा? कई बीमारियों में भी कारगर, जानें फायदे

 

arw img

Sindoor Tree Benefits: सिंदूर का पौधा औषधीय गुणों से भी भरपूर माना जाता है. इस पौधे को अंग्रेजी में कुमकुम ट्री या कमील ट्री कहा जाता है, जबकि ग्रामीण क्षेत्रों में इसे रक्तबीज के नाम से भी जाना जाता है. सिंदूर का पौधा बहुवर्षीय होता है, यानी एक बार लगाने के बाद यह कई वर्षों तक फल देता है. यह पौधा लगभग तीन साल में फल देना शुरू कर देता है. इसके फल और बीज से पूरी तरह प्राकृतिक और हर्बल सिंदूर तैयार किया जाता है. एक पौधे से लगभग डेढ़ किलो तक बीज प्राप्त हो जाते हैं, जिनसे गहरा लाल रंग निकलता है. यह रंग पूरी तरह प्राकृतिक होता है और त्वचा के लिए सुरक्षित माना जाता है. यदि किसान बड़े पैमाने पर इस पौधे का रोपण करते हैं तो इससे पर्यावरण को भी लाभ मिलेगा और किसानों की आय बढ़ाने में भी मदद मिल सकती है.



Source link

Latest articles

spot_imgspot_img

Related articles

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

spot_imgspot_img