Last Updated:
Mount Kailash Yatra: शिव भक्तों के लिए कैलाश मानसरोवर स्वर्ग से कम नहीं है. मान्यता है कि इसी कैलाश पर्वत पर भगवान शिव मां पार्वती के साथ रहा करते थे. भक्त ये भी मानते हैं, कि आज भी भगवान यहीं विराजमान है. यहां की यात्रा करना किसी सपने के पूरे होने जैसा है. क्योंकि यहां हर कोई नहीं पहुंच सकता है.यहां जानें कैसी होती है कैलाश मानसरोसवर की यात्रा.
दुनिया भर में भगवान शिव को पूजने वाले उनमें आस्था रखने वाले हजारों लोग हैं. देश ही नहीं विदेशों में भी भगवान शिव की पूजा की जाती है. माना जाता है कि भगवान शिव पर्वत पर विराजते हैं, इसलिए भगवान शिव को समर्पित धार्मिक मान्यता वाले बड़े और प्रसिद्ध मंदिर ज्यादातर ऊंचे पहाड़ों पर स्थित है. फिर वो चाहे अमरनाथ हो या फिर कैदारनाथ. आज यहां पहुंचने का रास्ता बहुत ही आसान हो गया है. लोग यहां हैलीकॉप्टर से भी आ सकते हैं. लेकिन जब बात कैलाश मानसरोवर की आती है, तो इसके रास्तों को दुर्लभ बताया जाता है
कैलाश मानसरोवर को भगवान शिव का घर बताया जाता है. लेकिन यहां पहुंचना कोई आसान बात नहीं है. आप चाहे कितने ही अमीर क्यों न हो यहां नहीं पहुंच सकते हैं. क्योंकि यहां पहुंचने के लिए पैसा नहीं सालों की मेहनत और सेहत दोनों जरूरी है. ऊंचाई, ठंड और कठिन रास्तों के कारण यहां पहुंचना ज्यादातर लोगों के लिए महज एक सपना है. ऐसे में यदि आप भगवान शिव के इस पवित्र धाम की यात्रा करना चाहते हैं, तो इससे जुड़ी धार्मिक मान्यताओं, प्रमुख पड़ावों और जरूरी सावधानियों के बारे में यहां जान लें.
भगवान शिव का निवास स्थान
कैलाश पर्वत तिब्बत क्षेत्र में स्थित है और हिंदू धर्म में इसे भगवान शिव और माता पार्वती का दिव्य निवास माना जाता है. धार्मिक मान्यताओं के अनुसार, भगवान शिव साकार, निराकार, ओंकार और लिंग स्वरूप में पूजे जाते हैं. भक्तों का विश्वास है कि कैलाश के दर्शन और परिक्रमा से आध्यात्मिक लाभ मिलता है.
मानसरोवर झील का भी है विशेष महत्व
कैलाश पर्वत के निकट स्थित मानसरोवर झील को पवित्र तीर्थ माना जाता है. श्रद्धालु यहां पहुंचकर पूजा-पाठ और ध्यान करते हैं. धार्मिक परंपराओं में इस झील को आध्यात्मिक शुद्धि से जोड़कर देखा जाता है. यहां की प्राकृतिक सुंदरता और शांत वातावरण यात्रियों को एक अलग अनुभव देता है.
काठमांडू से शुरू होता है यात्रा का मार्ग
कैलाश मानसरोवर की यात्रा नेपाल की राजधानी काठमांडू से होते हुए जाती है. इसका एक पड़ाव नेपाल-तिब्बत सीमा भी है. इसके बाद झांगमू और सागा जैसे क्षेत्रों से होते हुए यात्री आगे बढ़ते हैं. इसलिए इस यात्रा को करने के लिए कई सारे परमिट की जरूरत पड़ती है.
इन बातों का ध्यान
कैलाश मानसरोवर की यात्रा की योजना बनाते समय कुछ बातों का ध्यान रखना जरूरी है. जैस- यात्रा से पहले डॉक्टर से स्वास्थ्य संबंधी सलाह लें. ऊंचाई पर होने वाली परेशानी और ठंड के लिए तैयारी करें. गर्म कपड़े, जरूरी दवाएं और आरामदायक जूते साथ रखें. पासपोर्ट, वीजा और अन्य आवश्यक अनुमतियों की जानकारी पहले जुटाएं. सही तैयारी और मौजूदा यात्रा नियमों की जानकारी के साथ ही इस पवित्र तीर्थ की योजना बनाएं.
About the Author

शारदा सिंह एक अनुभवी लाइफस्टाइल पत्रकार हैं, जिनके पास डिजिटल मीडिया और कंटेंट लेखन के क्षेत्र में 6 वर्षों से अधिक का अनुभव है. उन्होंने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय, भोपाल से…




