Last Updated:
बॉलीवुड का सबसे पसंदीदा कपल सैफ अली खान और करीना कपूर खान इन दिनों फ्रांस के खूबसूरत वाइन टाउन ‘न्यूइट्स-सेंट-जॉर्ज’ में अपने दोनों बेटों, तैमूर और जेह के साथ फुर्सत के पल बिता रहा है. इस फैमिली वेकेशन से सैफ अली खान ने कई खूबसूरत और मजेदार तस्वीरें शेयर की हैं, जिनमें कपल का कूल अंदाज, वाइनयार्ड्स की सैर और बच्चों के साथ बिताया क्वालिटी टाइम साफ नजर आ रहा है.
फ्रांस की इन शांत और खूबसूरत वादियों में सैफ, करीना और उनके बच्चे.
बॉलीवुड के सबसे पसंदीदा कपल्स में से एक सैफ अली खान और करीना कपूर खान इन दिनों फ्रांस की खूबसूरत वादियों में फुर्सत के पल बिता रहे हैं. इस बार यह नवाब खानदान किसी आम टूरिस्ट स्पॉट पर नहीं, बल्कि फ्रांस के मशहूर वाइन टाउन ‘न्यूइट्स-सेंट-जॉर्ज’ की गलियों और अंगूर के बागों की सैर पर निकला है. सैफ और करीना के साथ उनके दोनों बेटे, तैमूर अली खान और जेह अली खान भी हैं, जो इस फैमिली ट्रिप का पूरा लुत्फ उठा रहे हैं.
हाल ही में सैफ अली खान ने अपनी इस खूबसूरत ट्रिप की कुछ तस्वीरें शेयर की हैं. हमेशा की तरह सैफ का कूल और मजेदार अंदाज तस्वीरों के साथ लिखे कैप्शन में भी देखने को मिला. सैफ ने लिखा कि चौराहे पर बैठकर दिशा तय करने से बेहतर नजारा मिलता है, और वे खुद को बरगंडी वाइन की एक और बोतल की तलाश में न्यूइट्स-सेंट-जॉर्ज के रास्तों पर खोया हुआ पा रहे हैं. उनकी इन तस्वीरों में जहां सैफ-करीना का रोमांटिक अंदाज दिख रहा है, वहीं तैमूर और जेह एक लोकल लाइब्रेरी में बैठकर किताबें पढ़ते हुए नजर आ रहे हैं.
View this post on Instagram




