Squawk 7700 | IndiGo flight | Bangkok Mumbai Indigo Flight | इंडिगो की फ्लाइट से आया ऐसा सिग्‍नल, बैंकॉक एयरपोर्ट पर मच गया हड़कंप, ATC ने पायलट से कहा- तुरंत वापस आओ | An unusual Squawk 7700 code signal from IndiGo flight caused panic at Bangkok airport atc instructed pilot to return immediately


Last Updated:

बैंकॉक से मुंबई के लिए टेकऑफ होने वाली फ्लाइट 6E1060 को कुछ देर की उड़ान के बाद वापस बुला लिया गया. इस प्‍लेन की वापसी की वजह स्क्वॉक 7700 कोड सिग्‍नल बताई जा रही है. सिग्‍नल मिलने ही बैंकॉक एयरपोर्ट पर इमरजेंसी घोषित कर दी गई और प्‍लेन को वापस सुवर्णभूमि एयरपोर्ट के लिए डाइवर्ट कर दिया गया.

Zoom

Emergency in Indigo Flight: बैंकॉक के सुवर्णभूमि एयरपोर्ट के मुंबई के लिए टेकऑफ हुई फ्लाइट को करीब डेढ़ घंटे की उड़ान के के बाद वापस बुला लिया गया है. प्‍लेन को वापस बुलाने की वजह एक सिग्‍नल था, जो बैकॉक एयरपोर्ट के एयर ट्रैफिक कंट्रोल (एटीसी) को मिला एक सिग्‍नल था, जो फ्लाइट से पायलट की तरफ से भेजा गया था. इस सिग्‍नल मिलने के साथ बैंकॉक एयरपोर्ट के एटीसी में हड़कंप मच गया और प्‍लेन को तुरंत वापस आने के लिए कहा गया. देर रात इस प्‍लेन को सुरक्षित बैंकॉक एयरपोर्ट पर लैंड करा लिया गया है.

एयरपोर्ट सोर्सेज के अनुसार, इंडिगो एयरलाइंस की फ्लाइट 6E1060 को बैंकॉक के सुवर्णभूमि एयरपोर्ट से रात करीब दस बजे मुंबई के लिए टेकऑफ होना था. लेकिन यह फ्लाइट अपने शेड्यूल टाइम से करीब आधे घंटे की देरी से रात करीब 10:30 बजे टेकऑफ हुई. यह फ्लाइट अंडमान सागर को पार कर बंगाल की खाड़ी में दाखिल हो ही रही थी, तभी प्‍लेन से स्क्वॉक 7700 कोड सिग्‍नल बैंकॉक एयरपोर्ट के एटीसी को मिला. चूंकि, स्क्वॉक 7700 कोड एक इमरजेंसी सिग्‍नल होता है, लिहाजा बैंकॉक एटीसी ने पायलट को तुरंत वापस आने के‍ निर्देश जारी कर दिए.

एयरपोर्ट सोर्सेज के अनुसार, बैंकॉस से मुंबई आ रही इस फ्लाइट के लिए इंडिगो ने एयरबस A321-200NX को तैनात किया था, जिसका रजिस्ट्रेशन नंबर VT-NCK बताया गया है.

कब किया जता है स्‍क्‍वॉक 7700 कोड का इस्‍तेमाल

एविएशन एक्‍सपर्ट के अनुसार, इमरजेंसी कोड 7700 का इस्तेमाल तब किया जाता है, जब प्‍लेन किसी भी तरह की इमरजेंसी होती है. यह इमरजेंसी टेक्निकल ग्लिच, मेडिकल इमरजेंसी या अन्य कोई अन्‍य अप्रत्याशित परिस्थिति हो सकती है. इस कोड के एक्टिव होते ही एटीसी संबंधित प्‍लेन को प्रॉयोरिटी में रखते हुए जरूरी मदद पहुंचाने के लिए सभी इंतजामात करता है. बैंकॉक एयरपोर्ट पर भी एहतियात के तौर पर फायर ब्रिगेड और मेडिकल टीम को अलर्ट पर रखा गया था.

एयरलाइन सोर्सेज बोले- सबकुछ हैं अंडर कंट्रोल

एयरलाइंस सोर्सेस का कहना है कि यह कदम पूरी तरह एहतियाती था और पैसेंजर्स की सुरक्षा को सबसे ऊपर रखते हुए प्‍लेन को डाइवर्ट किया गया था. प्‍लेन की बैंकॉक में सेफ लैंडिंग के बाद सभी पैसेंजर्स को प्‍लेन से डिबोर्ड कर टर्मिनल में भेज दिया गया था. प्‍लेन में मौजूद सभी पैसेंजर पूरी तरह से सुरक्षित हैं. पैसेंजर्स के लिए वैकल्पिक फ्लाइट की व्‍यवस्‍था की जा रही है.

About the Author

authorimg

Anoop Kumar MishraAssistant Editor

Anoop Kumar Mishra is associated with News18 Digital for the last 6 years and is working on the post of Assistant Editor. He writes on Health, aviation and Defence sector. He also covers development related to …और पढ़ें



Source link

Latest articles

spot_imgspot_img

Related articles

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

spot_imgspot_img