World Kidney Day 2026: किडनी को रखना है स्वस्थ तो डेली रूटीन में शामिल करें ये 6 हेल्दी आदतें


How to keep kidney Healthy: आज यानी 12 मार्च को वर्ल्ड किडनी डे (World kidney day) सेलिब्रेट किया जाता है. हर साल एक खास थीम रखी जाती है और लोगों को किडनी जैसे महत्वपूर्ण अंग को प्रभावित करने वाले कारकों, बीमारियों और इसे हेल्दी रखने के बारे में जागरूक किया जाता है. वर्ष 2026 में वर्ल्ड किडनी डे की थीम ‘किडनी हेल्थ फॉर ऑल: केयरिंग फॉर पीपल, प्रोटेक्टिंग द प्लैनेट’ रखी गई है. किडनी (गुर्दा) शरीर का बेहद ही महत्वपूर्ण अंग है, जो कई जरूरी कार्य करती है.

किडनी खून से टॉक्सिन पदार्थों, यूरिया, क्रिएटिनिन को बाहर निकाल कर रक्त को साफ बनाए रखती है. शरीर से एक्स्ट्रा पानी को पेशाब के रूप में बाहर निकालने का काम करती है. शरीर में पोटैशियम, सोडियम के बैलेंस को बनाए रखती है. शरीर में यूरिया लेवल बढ़ना किडनी के लिए सही नहीं है. इन सभी कार्यों को करने में यदि किडनी असमर्थ होती है, तो समझ लें आपकी किडनी बीमार हो गई है. ऐसे में बेहद जरूरी है किडनी को हेल्दी रखना. इसके लिए आपको अपनी डेली हैबिट्स, खानपान में बदलाव करना होगा. हेल्दी लाइफस्टाइल और ईटिंग हैबिट्स को अपनाकर आप किडनी को हेल्दी रख सकते हैं.

किडनी को हेल्दी रखने के टिप्स

-कुछ लोग दिन भर में आधा लीटर भी पानी नहीं पीते हैं. ऐसा करना किडनी के लिए सही नहीं है. आप दिन में कम से कम 3 लीटर पानी जरूर पिएं ताकि किडनी शरीर से टॉक्सिक पदार्थों को बाहर निकाल सके.

– यदि आपका ब्लड प्रेशर लेवल हाई रहता है तो डाइट में नमक की मात्रा का कम कर दें. उच्च रक्तचाप होने से भी किडनी के कार्यों पर नेगेटिव असर पड़ सकता है. आप बाहर की चीजें जैसे प्रॉसेस्ड फूड, फास्ट फूड, तली-भुनी, ऑयली चीजें, अधिक नमकीन स्नैक्स का सेवन सीमित मात्रा में ही करें.

सेहत, रिलेशनशिप, लाइफ या धर्म-ज्योतिष से जुड़ी है कोई निजी उलझन तो हमें करें WhatsApp, आपका नाम गोपनीय रखकर देंगे जानकारी.

-डायबिटीज होने पर भी किडनी पर नेगेटिव असर पड़ता है. यदि आपको डायबिटीज की बीमारी है और ब्लड शुगर लेवल हाई रहता है तो इससे किडनी के खराब होने की संभावना बढ़ सकती है. ऐसे में रेगुलर ब्लड शुगर लेवल चेक करते रहें. उन चीजों का सेवन करें, जो डायबिटीज में खा सकते हैं.

-किडनी के साथ ही संपूर्ण सेहत को अच्छा बनाए रखना चाहते हैं तो रेगुलर कम से कम 30 मिनट तक एक्सरसाइज जरूर करें. आप टहलने जाएं. घर पर 30 मिनट तक योग करें. साइकिलिंग करके भी ओवरऑल हेल्थ को सही रख सकते हैं. इससे वेट तो कंट्रोल में रहेगा ही ब्लड प्रेशर भी नॉर्मल रहेगा, जिससे किडनी हेल्दी रहेगी.

-यदि आप बहुत ज्यादा स्मोकिंग करते हैं, शराब का सेवन करते हैं तो इस आदत पर भी काबू पा लें, क्योंकि ये दोनों ही चीजें न सिर्फ लंग्स, हार्ट को नुकसान पहुंचाती हैं, बल्कि किडनी के कार्यों को भी बुरे तरीके से प्रभावित कर सकती हैं.

-आप प्रत्येक 6 महीने से लेकर 1 साल के बीच में अपना रूटीन हेल्थ चेकअप जरूर कराएं. पेट, कमर के आसपास दर्द बना रहे, पेशाब में कोई तकलीफ महसूस हो तो तुरंत डॉक्टर से मिलें. बीपी, किडनी फंक्शन टेस्ट (KFT), ब्लड शुगर लेवल आदि का टेस्ट करवाते रहने से पता चलता है कि आपके ये महत्वपूर्ण अंग कितने हेल्दी हैं.



Source link

Latest articles

spot_imgspot_img

Related articles

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

spot_imgspot_img