20% बच्चे देख रहे अश्लील कंटेंट! क्यों इंस्टाग्राम आपके बच्चे के लिए खतरनाक हो सकता है?


होमवीडियोअमेरिका

 20% बच्चे देख रहे अश्लील कंटेंट! क्यों इंस्टाग्राम आपके बच्चे के लिए खतरनाक हो सकता है? मेटा का बड़ा खुलासा

X

 20% बच्चे देख रहे अश्लील कंटेंट! क्यों इंस्टाग्राम आपके बच्चे के लिए खतरनाक हो सकता है? मेटा का बड़ा खुलासा

 

arw img

आज के डिजिटल दौर में सोशल मीडिया हर किसी की जिंदगी का हिस्सा बन गया है. खासकर 13 से 18 साल के बच्चे सबसे ज्यादा सक्रिय हैं. अमेरिका की कैलिफोर्निया अदालत में मेटा ने बड़ा खुलासा किया. इंस्टाग्राम पर 13-15 साल के करीब 20% बच्चे ऐसी न्यूड और अश्लील तस्वीरें देख रहे हैं जिन्हें वे देखना नहीं चाहते. कंपनी की रिसर्च के मुताबिक ये कंटेंट बिना मांगे बच्चों के सामने आता है. एल्गोरिदम की वजह से ऐसे फीड बार-बार दिखाई देती हैं. मेटा जानता है कि युवा यूजर्स उसकी सबसे महत्वपूर्ण ऑडियंस हैं. युवा बच्चों का इस्तेमाल प्लेटफॉर्म पर लंबे समय तक बने रहने और कंपनी के बिज़नेस मॉडल के लिए अहम है. विशेषज्ञों का कहना है कि सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म बच्चों के मानसिक और भावनात्मक विकास पर नकारात्मक असर डाल सकता है. नोटिफिकेशन, रील्स और ऑटोप्ले वीडियो बच्चों को स्क्रीन से चिपकाए रखते हैं. मेटा ने कुछ सुरक्षा फीचर्स भी दिए हैं, जैसे प्राइवेट अकाउंट, संवेदनशील कंटेंट ब्लर और पेरेंटल कंट्रोल. लेकिन आलोचकों का कहना है कि ये कदम पर्याप्त नहीं हैं. विशेषज्ञों के मुताबिक माता-पिता की जागरूकता और बच्चों से खुलकर बातचीत जरूरी है. सोशल मीडिया ग्लोबल है और बच्चों की सुरक्षा के लिए कंपनियों, सरकारों और परिवारों को जिम्मेदारी निभानी होगी अंत में सवाल यही है: क्या टेक्नोलॉजी सुविधा का साधन है या इसे नियंत्रित करने के लिए सख्त निगरानी की जरूरत है?



Source link

Latest articles

spot_imgspot_img

Related articles

spot_imgspot_img