Tourist Spot: लंदन-पेरिस की जानें की जरूरत नहीं, हैदराबाद में ही मिलेगा यूरोप वाला नजारा, रील्स में छाया ये स्पॉट


Last Updated:

Hyderabad Viral Tourist Spot: हैदराबाद का हुसैन सागर इन दिनों सोशल मीडिया पर अपनी खूबसूरत लोकेशन के चलते चर्चा में है. टैंक बंड और नेकलेस रोड के किनारे मौजूद लेकसाइड गज़ेबो का नजारा पहली नजर में किसी यूरोपीय शहर के रिवरफ्रंट जैसा दिखाई देता है. गज़ेबो की काली नक्काशीदार रेलिंग, हुसैन सागर की लहरें और झील के पार नजर आने वाली डॉ. बी.आर. अंबेडकर तेलंगाना राज्य सचिवालय की भव्य इमारत मिलकर बेहद आकर्षक फ्रेम बनाती हैं. सूर्यास्त के समय यह जगह और भी खूबसूरत नजर आती है. शाम को सचिवालय की रोशनी और झील के पानी का प्रतिबिंब इस लोकेशन को सिनेमाई लुक देता है. यही वजह है कि युवा, कपल्स और व्लॉगर्स यहां रील्स और फोटो शूट के लिए पहुंच रहे हैं.

हैदराबाद: निजामों के ऐतिहासिक शहर हैदराबाद की खूबसूरती अब सोशल मीडिया पर एक नए अंदाज में धूम मचा रही है. अगर आप इंस्टाग्राम या यूट्यूब पर एक्टिव हैं तो इन दिनों आपकी फीड पर एक ऐसा वीडियो जरूर आया होगा जो पहली नजर में किसी यूरोपीय शहर जैसे लंदन या पेरिस का रिवरफ्रंट नजर आता है. लेकिन हकीकत यह है कि स्ट्रेट आउट ऑफ यूरोप वाइब देने वाला यह वायरल स्पॉट कहीं और नहीं, बल्कि हैदराबाद के दिल हुसैन सागर के किनारे मौजूद है.

टैंक बंड और नेकलेस रोड के किनारे स्थित एक क्लासिक लेकसाइड गजेबो इन दिनों शहर का सबसे हॉट फोटो और रील स्पॉट बन चुका है. गजेबो की विंटेज नक्काशीदार काली रेलिंग, झील की शांत लहरें और ठीक सामने नजर आती डॉ. बी.आर. अम्बेडकर तेलंगाना राज्य सचिवालय की भव्य इमारत मिलकर एक परफेक्ट सिमेट्रिकल फ्रेम तैयार करती है. सचिवालय के विशाल गुंबद जब झील के पार नजर आते हैं तो यह किसी शाही यूरोपीय पैलेस का अहसास कराते हैं.

शाम के वक्त देखने को मिलता है जादुई नजारा 

इस लोकेशन पर सबसे जादुई नजारा शाम के वक्त यानी गोल्डन ऑवर सूर्यास्त में देखने को मिलता है. डूबते सूरज की नारंगी-गुलाबी रोशनी जब हुसैन सागर के पानी पर बिखरती है और शाम होते ही सचिवालय की इमारत रोशनी से जगमगा उठती है तो फ्रेम पूरी तरह सिनेमाई बन जाता है. इसी नजारे को अपने कैमरे में कैद करने के लिए स्थानीय युवाओं, कपल्स और व्लॉगर्स का तांता लग रहा है.

20 से 50 हजार रील्स और शॉर्ट्स बनाए जा चुके हैं

सोशल मीडिया ट्रेंड्स के मुताबिक, Hyderabad in its glory और इससे जुड़े हैशटैग्स के तहत इस फ्रेम पर अब तक 20 से 50 हजार से ज्यादा रील्स और शॉर्ट्स बनाए जा चुके हैं. संबंधित पोस्ट्स का आंकड़ा एक लाख के पार पहुंच रहा है. वहीं शीर्ष ट्रैवल क्रिएटर्स और व्लॉगर्स के जरिए इन वीडियोज को अब तक 10 करोड़ (100 मिलियन) से अधिक व्यूज मिल चुके हैं. इतना ही नहीं, एआई आर्टिस्ट्स भी इस फ्रेम को अलग-अलग ड्रीमी स्टाइल्स में रीक्रिएट कर रहे हैं, जिससे इस जगह का क्रेज दिन-ब-दिन बढ़ता ही जा रहा है.

About the Author

दीप रंजन सिंह Content Producer

दीपरंजन सिंह लगभग एक दशक से पत्रकारिता के फिल्ड से जुड़े हुए हैं. वह अभी न्यूज18 हिंदी के राजस्थान डिजिटल डेस्क से जुड़े हैं, जहां वे बतौर कंटेंट प्रोड्यूसर अपनी सेवाएं दे रहे हैं. पिछले लगभग एक दशक से सक्रिय पत…

और पढ़ें



Source link

Latest articles

spot_imgspot_img

Related articles

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

spot_imgspot_img