Last Updated:
Best Tourist Spot: रांची की प्रियंका ने ट्रैवल के दौरान बजट बचाने और घर जैसा अनुभव पाने के टिप्स दे रही है. उन्होंने बताया कि ट्रैवल के दौरान होमस्टे, लोकल फूड और घर के स्नैक्स से यात्रा आसान हो जाती है. ऐसे में लोगों को ट्रैवल में होमस्टे का ज्यादा से ज्यादा इस्तेमाल करना चाहिए.
रांची की टूरिस्ट प्रियंका बताती हैं कि हम लोग लगातार ट्रैवल करते हैं. हर 3 महीने में घूमने या फिर काम के लिए बाहर जाना होता है. ऐसे में जब घर से बाहर जाते हैं तो इन कुछ चीजों का हम लोग ध्यान रखते हैं. अगर आप कुछ चीजों का ध्यान रखें तो आपका बजट एकदम आधा होगा और बाहर में आपको घर की याद नहीं आएगी. एकदम घर जैसी फीलिंग मिलेगी.
प्रियंका बताती हैं कि सबसे पहले जब आप कहीं प्लान करते हैं तो वहां के 10- 15 रील देख लें. आपको समझ में आ जाएगा कि वह शहर क्या है. क्या घूमने लायक है, क्या हिडन स्पॉट है तो सबसे पहले अब इंटरनेट का जमाना है तो पूरी जानकारी ले लें.
इसके बाद वहां पर 10 से 15 होमस्टे का नंबर लें. कोशिश करें आप होमस्टे लें. क्योंकि, यहां पर आपको किचन से लेकर डायनिंग एरिया हर चीज की फैसिलिटी मिल जाती है, जो आपको बड़े होटलों में भी नहीं मिलेगी. यह एकदम घर की तरह होता है एकदम फ्लैट की तरह. ऐसे में फ्रिज, आरओ वॉटर, बालकनी , हॉल, घूमने के लिए स्पेस. कई सारी चीज आपको मिलेगी जो एकदम घर जैसा अनुभव देती है.
Add News18 as
Preferred Source on Google
अगर आप होमस्टे लेते हैं तो आपको बिल्कुल भी नहीं लगेगा की घर से बाहर हैं और दूसरी बात वहां के कल्चर को जानने का मौका मिलता है. कोशिश करें, वहां के लोकल फूड को खाएं. महंगे रेस्टोरेंट और ब्रांडेड में जाने का कोई मतलब नहीं होता है. अगर आप एक्सप्लोर करना चाहते हैं तो महंगी और ब्रांडेड चीज आपको हर शहर में मिल जाएी. इसलिए लोकल स्ट्रीट फूड होता है, उसे ट्राई कीजिए, वह सस्ता भी होता है.
हमेशा गूगल मैप अपने साथ रखिए. एक लिस्ट बना लीजिए कि आपको क्या-क्या एक्सप्लोर करना है. वहां के जो लोकल ट्रस्ट लोग हैं, उनसे जानकारी लीजिए कि यह सब जगह कैसे जाना है कितना खर्च होगा और यहां तक पहुंचाने का सबसे सस्ता माध्यम क्या है. जैसे कि कई सारे शहरों में बस की फैसिलिटी होती है, लेकिन लोगों को पता नहीं होता और वह महंगे महंगे कैब और ऑटो कर लेते हैं.
जब भी सफर में निकले तो कोशिश करें अपने साथ घर का बना हुआ स्नेक्स लेकर चले, जो एक हफ्ते तक आराम से चले. जैसे नमकीन, खजूर यह आपको कई बार ब्रेकफास्ट या फिर भूख के समय जान बचाती है. एक बात और बाहर जाते हैं तो अपने साथ केटली भी लेकर चले. इसमें आप चाय, गर्म पानी और कई सारी चीज रख सकते हैं.




