कितना है किराया और कहां से मिलेगी ट्रेन? प्रस्तावित पैकेज में Sleeper, 3AC और 2AC श्रेणी के विकल्प हैं. Economy Sleeper में प्रति वयस्क किराया 14,500 रुपये, Standard 3AC में 21,700 रुपये और Comfort 2AC में 27,900 रुपये बताया गया है. 5 से 11 वर्ष के बच्चों के लिए क्रमशः 13,500 रुपये, 20,600 रुपये और 26,600 रुपये का किराया है. ट्रेन के प्रस्तावित बोर्डिंग और डी-बोर्डिंग स्टेशन में सिकंदराबाद, जंगांव, काजीपेट, वारंगल, महबूबाबाद, खम्मम, माधिरा, विजयवाड़ा, तेनाली, ओंगोल, नेल्लोर, गुडूर और रेणिगुंटा शामिल हैं. (Image-AI generated)




