Jaipur Chaisa Cafe: चाय की चुस्की के साथ दिखता है जयपुर का खूबसूरत नजारा, पर्यटकों की पसंद बना ‘चायसा’ कैफे


Last Updated:

Best View Cafe Jaipur: जयपुर के चौड़ा रास्ता में स्थित ‘चायसा’ केफै जो बेहतरीन चाय के साथ लोगों को यहां से जयपुर की सुंदरता और हेरिटेज को लुक देखने को मिलता हैं, इसलिए लोग इस केफै में चाय की चुस्कियां लेने के लिए पहुंचते हैं.

ख़बरें फटाफट

जयपुर: जयपुर अपने किलों महलों, सुंदर हवेलियों और इमारतों के लिए दुनियाभर में प्रसिद्ध हैं. जहां आज भी लोगों ने इन खास इमारतों की सुंदरता को बरकरार रखा हैं. जहां इन इमारतों में बेहतरीन रेस्तरां, होटल्स और केफै खुले हुए हैं जो जयपुर में पर्यटकों के लिए आकर्षण का केंद्र रहते हैं. खासतौर जयपुर का चारदीवारी बाजार जहां की पुरानी इमारतें आज पर्यटकों के सिर्फ टूरिज्म के लिहाज से नहीं बल्कि यहां की सुंदरता के लिहाज से भी खास हैं. जहां बाजारों से जयपुर के चारदीवारी बाजार का सुंदर नजारा लोगों को सबसे ज्यादा आकर्षित करता हैं.

ऐसे ही जयपुर के चौड़ा रास्ता में स्थित ‘चायसा’ केफै जो बेहतरीन चाय के साथ लोगों को यहां से जयपुर की सुंदरता और हेरिटेज को लुक देखने को मिलता हैं, इसलिए लोग इस केफै में चाय की चुस्कियां लेने के लिए पहुंचते हैं. लोकल-18 ने जयपुर के इस चायसा केफै में पहुंच कर यहां के लोगों से बात की तो वह बताते हैं कि नाम में ही चायसा हैं. मतलब हमारी चाय का स्वाद लोगों को ख़ूब पंसद आता हैं. जिसकी शुरुआत 40 साल पहले हुई थी जयपुर में अलग-अलग जगहों पर चायसा के केफै हैं, लेकिन लोगों को गुलाबी नगर की सुंदरता के साथ यहां चाय का आनंद मिलता हैं. जो उनके लिए किसी यादगार पल से कम नहीं रहता.

पूरी तरह हैरिटेज लूक में दिखाई देता हैं चायसा केफै
लोकल-18 ने चारबाग केफै में पहुंच कर यहां के हेरिटेज लुक को देखा जहां बाजार के बीचोंबीच एक छोटी सी सीढ़ियों से चायसा केफै पर लोग पहुंचते हैं और प्रवेश करते हैं. लोगों को हवेली शैली में बने कमरे में सुंदर केफै का दीदार होता हैं. केफै में आज भी पुराने समय की वास्तुकला से लेकर पेंटिंग और फर्नीचर देखने को मिलते हैं, साथ ही बेहतरीन राजशाही गद्दी पर बैठकर लोग यहां चाय और स्नेक्स का आनंद लें सकते हैं. चायसा के वैसे तो छोटा हैं लेकिन इस छोटी जगह से ही लोगों को छत से जयपुर के बाजार की चहल-पहल और सुंदरता दिखाई देती हैं. जिसके लिए लोग यहां आते हैं। केफै में हर चीज बेहतरीन विंटेज लुक में दिखाई देती हैं. चाहे केफै का मेन्यू हो या दिवारों पर लगी पेंटिंग पूरा केफै हेरिटेज लूक में सजा हैं, जो लोगों को खूब पसंद आता हैं. चायसा केफै में जयपुर घूमने आने पर्यटक हो या जयपुर के स्थानीय लोग यहां एक बार इस केफै से चाय की चुस्कियों के साथ जयपुर के सुंदर नजारे का दीदार करने के लिए जरूर आते हैं.

बेहतरीन चाय के साथ स्नेक्स के लिए फेमस हैं चायसा
लोकल-18 से बात करते हुए चायसा के स्टाफ का कहना हैं. हमारे केफै में 3 से 4 प्रकार की स्पेशल चाय बनती हैं. जिसमें ग्रीन टी, ब्लैक टी, लेमन टी, मिल्क टी जैसी चाय जिन्हें ख़ासतौर पर पुदीना, इलायची, दालचीनी, सेफरोन से तैयार करते हैं. जिसके चलते हमारी चाय का स्वाद घरों और बाजारों में तैयार होने वाली चाय से खास होता हैं. चाय के साथ बेहतरीन स्नेक्स भी यहां लोगों के लिए उपलब्ध हैं. जिनका लोग बेहतरीन व्यू के साथ आनंद लें सकते हैं. चायसा केसै में चाय की कीमत 60 रूपए हैं, जिन्हें लोग अपनी पसंद के हिसाब से ले सकते हैं. चायसा केफै में सबसे ज्यादा युवाओं की पहली पसंद रहता हैं. इसलिए अधिकांश यहां केफै में पर्यटक या जयपुर के युवा ही चाय के साथ गुलाबी नगरी की सुंदरता देखने के लिए पहुंचते हैं.

About the Author

Jagriti Dubey

मेरा नाम जागृति दुबे है. मीडिया और डिजिटल पत्रकारिता की दुनिया में पिछले 6 वर्षों से सक्रिय हूं. पत्रकारिता के प्रति अपने जुनून को मैंने वर्ष 2019 में GBN 24 न्यूज़ चैनल से इंटर्नशिप के साथ शुरुआत देकर एक पेशेव…

और पढ़ें



Source link

Latest articles

spot_imgspot_img

Related articles

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

spot_imgspot_img