नई दिल्ली (CPT vs OPT Visa). लाखों भारतीय अमेरिका जाकर पढ़ाई करने और वहां किसी बड़ी कंपनी में काम करने का सपना देखते हैं. अगर आप भी F-1 स्टूडेंट वीजा पर अमेरिका में पढ़ाई कर रहे हैं या जाने की योजना बना रहे हैं तो सीपीटी (Curricular Practical Training) और ओपीटी (Optional Practical Training) के बारे में जरूर सुना होगा. ये दोनों अमेरिकी सरकार की तरफ से विदेशी स्टूडेंट्स को दिए जाने वाले ऐसे अधिकार हैं, जिनके जरिए पढ़ाई के साथ-साथ वर्क एक्सपीरियंस भी हासिल कर सकते हैं.
सीपीटी और ओपीटी में क्या अंतर है?
सीपीटी पढ़ाई के दौरान मिलने वाली इंटर्नशिप है, जो आपके कॉलेज कोर्स का हिस्सा होती है. वहीं, ओपीटी डिग्री पूरी होने के बाद अमेरिका में 1 से 3 साल तक नौकरी करने का वर्क परमिट है. आसान शब्दों में कहें तो सीपीटी डिग्री के साथ की जाने वाली इंटर्नशिप है और ओपीटी डिग्री के बाद मिलने वाला जॉब एक्सपीरियंस.
सीपीटी का मतलब क्या है?
सीपीटी (करिकुलम प्रैक्टिकल ट्रेनिंग) ऐसा वर्क ऑथराइजेशन है जो F-1 वीजा स्टूडेंट्स को उनकी डिग्री की पढ़ाई के दौरान ही काम करने की अनुमति देता है. यह काम या इंटर्नशिप सीधे तौर पर स्टूडेंट के मुख्य विषय (Major) से जुड़ा होना चाहिए और उनकी पढ़ाई के सिलेबस या कोर्स वर्क का हिस्सा होना अनिवार्य है. सीपीटी पार्ट-टाइम (हफ्ते में 20 घंटे तक) या फुल-टाइम (हफ्ते में 20 घंटे से ज्यादा) हो सकती है. इसे शुरू करने के लिए यूनिवर्सिटी के DSO (Designated School Official) की मंजूरी जरूरी होती है.
ओपीटी का मतलब क्या है?
सीपीटी और ओपीटी के बीच 4 मुख्य अंतर
सीपीटी और ओपीटी के बीच का अंतर आप नीचे लिखे पॉइंट्स से ज्यादा बेहतर तरीके से समझ सकते हैं-
1. काम करने की टाइमिंग: CPT का इस्तेमाल डिग्री पूरी करने से पहले (पढ़ाई के दौरान) ही कर सकते हैं. वहीं, OPT का मुख्य रूप से इस्तेमाल ग्रेजुएशन या डिग्री पूरी करने के बाद किया जाता है.
2. अप्रूवल की प्रक्रिया: CPT को मंजूरी यूनिवर्सिटी या कॉलेज का अंतर्राष्ट्रीय कार्यालय (DSO) देता है. इसके लिए यूएस सिटीजनशिप एंड इमिग्रेशन सर्विसेज (USCIS) से अलग से अनुमति या कार्ड की जरूरत नहीं होती. इसके विपरीत, OPT के लिए USCIS में अप्लाई करना होता है और बाकायदा EAD (Employment Authorization Document) कार्ड हासिल करना पड़ता है.
3. पढ़ाई से संबंध: सीपीटी के लिए जरूरी है कि नौकरी आपके क्रेडिट आवर्स या एकेडमिक करिकुलम का अनिवार्य हिस्सा हो. लेकिन ओपीटी के लिए केवल यह जरूरी है कि नौकरी आपके स्टडी फील्ड से जुड़ी हो, वह कोर्स का हिस्सा हो, यह आवश्यक नहीं है.
4. 12 महीने का सीक्रेट नियम: अगर कोई स्टूडेंट अपनी पढ़ाई के दौरान 12 महीने या उससे अधिक समय के लिए ‘फुल-टाइम CPT’ कर लेता है तो वह ग्रेजुएशन के बाद OPT के लिए एलिजिबल नहीं रहता. इसलिए CPT का इस्तेमाल बहुत सावधानी से करना चाहिए.
इन बातों का ध्यान रखें स्टूडेंट्स
अमेरिका में पढ़ाई की शुरुआत में ही अपने यूनिवर्सिटी काउंसलर या DSO से CPT और OPT के नियमों की पूरी जानकारी ले लें. अगर आप पढ़ाई के दौरान इंटर्नशिप कर रहे हैं तो ध्यान रखें कि आपका फुल-टाइम CPT 12 महीने से कम का ही रहे, जिससे पढ़ाई पूरी होने के बाद OPT पाने का रास्ता बंद न हो. सही प्लानिंग के साथ आप इन दोनों अवसरों का पूरा फायदा उठा सकते हैं.




