घर को थिएटर बना देगा ये 85 इंच का स्मार्ट TV, साउंड इतना दमदार की पड़ोसी पूछेंगे कहां से लिया!


Haier ने भारत में अपनी नई Mini LED M70 TV सीरीज लॉन्च कर दी है. कंपनी ने इस लाइनअप को अलग-अलग जरूरतों और बजट वाले ग्राहकों के लिए पांच स्क्रीन साइज में पेश किया है. इसमें 43 इंच, 55 इंच, 65 इंच, 75 इंच और 85 इंच के मॉडल शामिल हैं. सीरीज की शुरुआती कीमत ₹39,190 है, जबकि बड़े 85 इंच मॉडल की कीमत ₹1,69,990 तक जाती है.

नई सीरीज में Mini LED डिस्प्ले के साथ Dolby Vision, 120Hz गेमिंग और Google TV जैसे फीचर्स दिए गए हैं. सभी मॉडल्स के साथ कंपनी तीन साल की वारंटी दे रही है.

Haier Mini LED M70 की कीमत

Haier M70 सीरीज की कीमत स्क्रीन साइज के हिसाब से इस तरह है: 43 इंच: ₹39,190, 55 इंच: ₹56,590,  65 इंच: ₹74,990, 75 इंच: ₹1,02,990 और 85 इंच: ₹1,69,990

टीवी को देशभर के प्रमुख रिटेल स्टोर्स से खरीदा जा सकता है. सभी स्क्रीन साइज के मॉडल पर तीन साल की वारंटी मिलेगी.

Mini LED डिस्प्ले और Dolby Vision

M70 सीरीज में Mini LED पैनल और Micro Dimming तकनीक का इस्तेमाल किया गया है. कंपनी के मुताबिक, इससे स्क्रीन पर बेहतर ब्राइटनेस, गहरा कॉन्ट्रास्ट और ज्यादा डिटेल देखने को मिलती है.

टीवी में Dolby Vision और HDR10+ का सपोर्ट मिलता है. इसके अलावा डिस्प्ले DCI-P3 कलर स्टैंडर्ड के 93 प्रतिशत तक कवरेज को सपोर्ट करता है.

Haier ने इसमें AI Picture Quality इंजन भी दिया है. इसमें AI HDR Enhancer, AI Colour Boost, AI Motion, AI Noise Reduction और MEMC जैसे फीचर्स शामिल हैं. आंखों के आराम के लिए टीवी को TUV Rheinland Low Blue Light सर्टिफिकेशन भी मिला है.

120Hz गेमिंग और Gaming Bar

गेमिंग पसंद करने वाले यूजर्स के लिए M70 सीरीज में 120Hz DLG गेमिंग, VRR और ALLM जैसे फीचर्स मिलते हैं. टीवी में Gaming Bar भी दिया गया है, जिसके जरिए गेमिंग के दौरान जरूरी सेटिंग्स और रिफ्रेश रेट को आसानी से देखा जा सकता है.

इसके अलावा Shadow Enhancement और Crosshair Assist जैसे फीचर्स भी गेमिंग एक्सपीरियंस को बेहतर बनाने के लिए दिए गए हैं.

50W स्पीकर और Dolby Atmos

ऑडियो के लिए Haier M70 सीरीज में 50W का 2.1-चैनल साउंड सिस्टम दिया गया है. इसमें बिल्ट-इन सबवूफर के साथ Dolby Atmos सपोर्ट मिलता है.

कंपनी की Total Sonics तकनीक भी इसमें शामिल है, जिससे फिल्मों और म्यूजिक में बेहतर बास और क्लियर डायलॉग मिलने का दावा किया गया है.

Google TV के साथ Gemini

स्मार्ट फीचर्स की बात करें तो सभी मॉडल Google TV पर चलते हैं. इनमें 2GB RAM और 32GB स्टोरेज मिलता है. Google Gemini की मदद से यूजर्स वॉयस कमांड के जरिए कंटेंट खोजने, ऐप्स खोलने और टीवी के अलग-अलग फंक्शन को कंट्रोल करने जैसे काम कर सकते हैं.

इसके अलावा Haier ने HaiCast स्क्रीन मिररिंग और Bluetooth Speaker Mode भी दिया है. इस मोड में टीवी की स्क्रीन बंद होने के बाद भी फोन से ऑडियो को टीवी के स्पीकर पर चलाया जा सकता है.

कुल मिलाकर, Mini LED डिस्प्ले, Dolby Vision, 120Hz गेमिंग, Dolby Atmos और Google TV जैसे फीचर्स के साथ Haier M70 सीरीज प्रीमियम टीवी सेगमेंट में एक दिलचस्प ऑप्शन बनकर सामने आई है.



Source link

Nemish Agrawal
Nemish Agrawalhttps://tv1indianews.in
Tv Journalist • Editor • Writer Digital Creator • Photographer Travel Vlogger • Web-App Developer IT Cell • Social Worker

Latest articles

spot_imgspot_img

Related articles

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

spot_imgspot_img