अखिलेश यादव के आने वाले चुनाव में एनडीए में सीटों के बंटवारे को लेकर किए गए पोस्ट पर अवधेश प्रसाद ने कहा, “आगामी चुनाव में बीजेपी के सामने आफत-आफत ही है। बीजेपी की डगर मुश्किलों से भरी है। चंदा चोरी, महंगाई सहित कई चुनौतियां बीजेपी के सामने हैं, जिसका समाधान करने के लिए कोई योजना नहीं है। अर्थव्यवस्था पूरी तरह चौपट है, किसानों को खाद नहीं मिल रही है। बीजेपी के सहयोगी दल आज से ही सीट बंटवारे को लेकर दबाव बना रहे हैं। बीजेपी जनता का विश्वास भी खो चुकी है। अगर यूपी विधानसभा चुनाव 2027 में बीजेपी 50 सीट जीतती है तो एक अजूबा होगा।”




