Dongargarh: आगामी जन्माष्टमी पर्व को देखते हुए शांति और कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए बड़ी कार्रवाई…

आगामी जन्माष्टमी पर्व को देखते हुए डोंगरगढ़ पुलिस ने शहर में शांति और कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए बड़ी कार्रवाई की है। पुलिस ने विवाद और संज्ञेय अपराध की आशंका के चलते छह लोगों के खिलाफ प्रतिबंधात्मक कार्रवाई करते हुए उन्हें एसडीएम न्यायालय में पेश किया।


पुलिस के अनुसार, 23 अगस्त 2026 को छह अलग-अलग व्यक्तियों द्वारा विभिन्न स्थानों पर विवाद किए जाने की सूचना मिली थी। भविष्य में शांति भंग होने की आशंका को देखते हुए इन सभी के विरुद्ध भारतीय न्याय संहिता की धारा 170, 126 और 135(3) के तहत कार्रवाई की गई।


कार्रवाई किए गए लोगों में लक्ष्मण, अनिकेत गजभिये, शिवा चन्द्रवंशी, करण डोंगरे, आकाश लाउत्रे और अरविन्द उर्फ बिल्लू कुशवाह शामिल हैं।
यह कार्रवाई पुलिस अधीक्षक राजनांदगांव सुश्री अंकिता शर्मा के दिशा-निर्देशन, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री कीर्तन राठौर के मार्गदर्शन और एसडीओपी डोंगरगढ़ श्री केशरी नंदन नायक के पर्यवेक्षण में की गई।


डोंगरगढ़ थाना क्षेत्र में पुलिस द्वारा लगातार गश्त, पेट्रोलिंग और नाकाबंदी की जा रही है। इसके साथ ही होटल और ढाबों की जांच कर संदिग्ध व्यक्तियों तथा अवैध गतिविधियों पर विशेष नजर रखी जा रही है।


पुलिस ने सटोरियों, पॉकेटमारों, चाकूबाजों और अन्य असामाजिक तत्वों को चेतावनी देते हुए कहा है कि कानून-व्यवस्था बिगाड़ने या किसी भी तरह की अवैध गतिविधि में शामिल पाए जाने पर संबंधित लोगों के खिलाफ सख्त वैधानिक कार्रवाई की जाएगी।

Nemish Agrawal
Nemish Agrawalhttps://tv1indianews.in
Tv Journalist • Editor • Writer Digital Creator • Photographer Travel Vlogger • Web-App Developer IT Cell • Social Worker

Latest articles

spot_imgspot_img

Related articles

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

spot_imgspot_img