ईंधन और विनिर्मित उत्पादों की कीमतों में भी तेजी
आंकड़ों के अनुसार, सितंबर में प्राथमिक वस्तुओं की महंगाई दर 8.67 प्रतिशत रही, जो अगस्त में 7.76 प्रतिशत थी। ईंधन एवं ऊर्जा क्षेत्र में यह दर 22.93 प्रतिशत से बढ़कर 25.85 प्रतिशत हो गई। वहीं, विनिर्मित उत्पादों की महंगाई अगस्त के 8.37 प्रतिशत से बढ़कर 9.76 प्रतिशत दर्ज की गई।
सूचकांक के स्तर पर भी तीनों क्षेत्रों में बढ़ोतरी हुई। सितंबर में प्राथमिक वस्तुओं का सूचकांक 120.3, ईंधन एवं ऊर्जा का 110.5 और विनिर्मित उत्पादों का 110.2 रहा। खनिज तेल, कच्चा पेट्रोलियम और प्राकृतिक गैस, कोयला एवं लिग्नाइट, बेसिक मेटल्स, रसायन, वस्त्र, रबर और प्लास्टिक उत्पाद तथा विद्युत उपकरणों की कीमतों में वृद्धि थोक महंगाई बढ़ने के प्रमुख कारणों में शामिल रही।




