अमेरिका की चेतावनी, ईरान ने भी कड़ा रुख अपनाया
मोहसिन रेज़ाई ने पड़ोसी देशों को भी वॉशिंगटन के आर्थिक अभियान का समर्थन नहीं करने की चेतावनी दी है। उनका कहना है कि जो भी अमेरिका के आर्थिक युद्ध में शामिल होगा, उसे ईरान दुश्मन मानेगा। वहीं, ट्रंप लगातार दूसरे देशों को ईरान को लाइफलाइन न देने की चेतावनी देते रहे हैं। उनका जोर इस बात पर भी रहा है कि तेहरान को वह समझौता स्वीकार करना चाहिए जिसे वॉशिंगटन सही मानता है।
हालांकि, ईरान ने पूरी तरह कूटनीति का रास्ता बंद नहीं किया है। ईरानी राष्ट्रपति मसूद पेजेश्कियान ने टकराव खत्म करने के लिए कूटनीतिक समाधान की मांग की है। उनका कहना है कि ईरान को अपनी ताकत और सम्मान बनाए रखते हुए इस जंग को खत्म करने की कोशिश करनी चाहिए। ऐसे में ट्रंप का फिर से होर्मुज को अमेरिकी इलाका बताना और ईरान का इसे अमेरिका के रुख से जोड़कर बंद रखने का ऐलान दोनों देशों के बीच तनाव को और बढ़ा सकता है।




