Claude अब सिर्फ ईमेल लिखेगा नहीं, खुद भेजेगा भी! Gmail और Google Drive में कर सकेगा ये बड़े काम


Anthropic ने अपने AI असिस्टेंट Claude को गूगल वर्कस्पेस के साथ और ज्यादा काम करने वाला बना दिया है. नए अपडेट के बाद Claude सिर्फ जीमेल ईमेल का सारांश बनाने या रिप्लाई ड्राफ्ट करने तक सीमित नहीं रहेगा, बल्कि यूजर्स के लिए ईमेल भेजने और गूगल ड्राइव में फाइल मैनेज करने जैसे काम भी कर सकेगा.

हालांकि, ईमेल भेजने से पहले Claude यूजर की मंजूरी लेगा, जिससे बिना अनुमति के कोई ऑटोमेटेड मैसेज भेजे जाने का खतरा कम होगा.

जीमेल पर Claude अब क्या कर सकेगा?

Anthropic ने गूगल वर्कस्पेस कनेक्टर को अपडेट किया है. इसके बाद Claude जीमेल में ईमेल ड्राफ्ट, रिप्लाई और फॉरवर्ड करने के साथ-साथ उन्हें भेज भी सकेगा. पहले Claude जीमेल में मौजूद ईमेल को पढ़कर लंबे थ्रेड या जरूरी मैसेज का सारांश तैयार कर सकता था. अब AI एजेंट इन जानकारियों के आधार पर जवाब तैयार करने के साथ आगे की कार्रवाई भी कर सकता है.

हालांकि, डिफॉल्ट तौर पर कोई ईमेल भेजने से पहले Claude यूजर से अप्रूवल मांगेगा. इसका मतलब है कि यूजर मैसेज को चेक करने के बाद ही उसे भेजने की अनुमति दे सकता है.

टीम और एंटरप्राइज़ प्लान में एडमिन यह तय कर सकते हैं कि कर्मचारियों से हर बार मंजूरी ली जाए या कुछ कार्रवाइयों को बिना बार-बार अप्रूवल के चलने दिया जाए.

गूगल ड्राइव में भी बढ़ी Claude की ताकत

नए अपडेट के साथ Claude का गूगल ड्राइव इंटीग्रेशन भी पहले से ज्यादा काम कर सकेगा. यूजर्स Claude को अपने क्लाउड स्टोरेज में मौजूद फाइलों को शेयर, मूव या डिलीट करने के लिए कह सकते हैं.इससे खासतौर पर उन लोगों को फायदा हो सकता है जो रोजाना बड़ी संख्या में डॉक्यूमेंट और फाइलों के साथ काम करते हैं. अब उन्हें हर छोटे काम के लिए गूगल ड्राइव में जाकर मैन्युअली काम करने की जरूरत कम पड़ सकती है.

Claude बना रहा ज्यादा काम का AI एजेंट

जीमेल और गूगल ड्राइव के अलावा Claude पहले से गूगल कैलेंडर कनेक्टर के जरिए भी काम कर सकता है. इन सभी सुविधाओं को मिलाकर Claude एक सामान्य चैटबॉट से आगे बढ़कर ज्यादा काम का AI productivity assistant बनने की दिशा में बढ़ रहा है.

Anthropic ने ये भी बताया है कि Claude Cowork अब मोबाइल और वेब पर सभी पेड प्लान्स के लिए उपलब्ध है. नए गूगल Workspace अपडेट के साथ Claude का इस्तेमाल खासतौर पर प्रोफेशनल कामों और रोजमर्रा के ऑफिस टास्क को आसान बनाने के लिए किया जा सकता है.



Source link

Nemish Agrawal
Nemish Agrawalhttps://tv1indianews.in
Tv Journalist • Editor • Writer Digital Creator • Photographer Travel Vlogger • Web-App Developer IT Cell • Social Worker

Latest articles

spot_imgspot_img

Related articles

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

spot_imgspot_img