Tibetan Monastery Nainital | Places to Visit in Nainital | नैनीताल में घूमने की जगह | नैनीताल तिब्बती मॉनेस्ट्री |


Last Updated:

Places to Visit in Nainital Tibetan Monastery: नैनीताल की खूबसूरती सिर्फ नैनीझील और माल रोड तक सीमित नहीं है. शहर की भीड़भाड़ से थोड़ा दूर सुख निवास स्थित तिब्बती मॉनेस्ट्री अपनी शांत फिजा, खूबसूरत वास्तुकला और बौद्ध संस्कृति की झलक के कारण पर्यटकों को खासा आकर्षित करती है. पहाड़ों और हरियाली के बीच बना यह परिसर कुछ देर सुकून से बैठने और प्रकृति को करीब से महसूस करने का मौका देता है. रंग-बिरंगे बौद्ध झंडों से सजा परिसर और तिब्बती शैली की खूबसूरत बनावट इसे फोटोग्राफी के लिए भी खास बनाती है. अगर आप नैनीताल की आम टूरिस्ट जगहों से हटकर कोई शांत और खूबसूरत स्पॉट तलाश रहे हैं, तो यह जगह आपकी ट्रिप को एक अलग अनुभव दे सकती है.

अगर आप नैनीताल घूमने आ रहे हैं तो शहर के सुख निवास स्थित तिब्बती मॉनेस्ट्री को अपनी ट्रिप में जरूर शामिल करें. शहर की भीड़भाड़ से कुछ समय दूर यहां शांत और आध्यात्मिक माहौल का अनुभव किया जा सकता है. पहाड़ों के बीच स्थित यह जगह पर्यटकों को अपनी ओर आकर्षित करती है. यहां पहुंचते ही शांत वातावरण और आसपास की प्राकृतिक खूबसूरती मन को सुकून देती है.

नैनीताल की तिब्बती मॉनेस्ट्री में बौद्ध संस्कृति की खूबसूरत झलक देखने को मिलती है. यहां की धार्मिक परंपराएं, शांत वातावरण और तिब्बती शैली की वास्तुकला पर्यटकों को खासा आकर्षित करती है. मॉनेस्ट्री परिसर में घूमते हुए आपको आध्यात्मिकता के साथ पहाड़ी संस्कृति का भी अनुभव मिलता है.

मॉनेस्ट्री की तिब्बती शैली की वास्तुकला इसे खास बनाती है. भवन की बनावट और सजावट देखने में बेहद आकर्षक लगती है. यहां पहुंचने वाले पर्यटक कुछ देर परिसर में बैठकर शांत वातावरण का आनंद लेते हैं. फोटोग्राफी पसंद करने वालों के लिए भी मॉनेस्ट्री की वास्तुकला बेहद शानदार लगती है.

Add News18 as
Preferred Source on Google

मॉनेस्ट्री में मौजूद प्रेयर बेल पर्यटकों के आकर्षण का केंद्र है. धार्मिक आस्था के अनुसार यहां प्रेयर बेल्स बजाकर मनोकामना मांगने की मान्यता है. कई पर्यटक इस विश्वास के साथ घंटी बजाते हैं और अपनी विश पूरी होने की कामना करते हैं. हालांकि यह पूरी तरह धार्मिक आस्था और विश्वास से जुड़ी मान्यता है.

मॉनेस्ट्री परिसर के आसपास लगे रंग-बिरंगे बौद्ध झंडे यहां की खूबसूरती बढ़ाते हैं. हवा चलने पर जब ये झंडे लहराते हैं तो पूरा परिसर बेहद आकर्षक नजर आता है. पहाड़ों और हरियाली के बीच इन झंडों का दृश्य पर्यटकों को खूब पसंद आता है.

नैनीताल की तिब्बती मॉनेस्ट्री फोटोग्राफी पसंद करने वाले पर्यटकों के लिए बेहतरीन जगह है. यहां की वास्तुकला, बौद्ध झंडे, पहाड़ी वातावरण और शांत परिसर तस्वीरों को खास बना देते हैं. प्राकृतिक खूबसूरती में मॉनेस्ट्री का ये खूबसूरत नजारा और आसपास की खूसबूरत वादियां दिल छू जाती हैं.

मॉनेस्ट्री तक पहुंचने के लिए पर्यटकों को थोड़ी मेहनत करनी पड़ सकती है. यहां पैदल पहुंचने का अनुभव भी खास हो सकता है. इसके अलावा पर्यटक बाइक रेंटल के जरिए भी आप यहां तक पहुंच सकते हैं. अपर माल रोड से होकर यहां का रास्ता जाता है. पहाड़ के टेढ़े मेढ़े रास्तों से होकर आप यहां तक पहुंचते हैं.

यह जगह सिर्फ धार्मिक दृष्टि से ही नहीं, बल्कि प्राकृतिक खूबसूरती के लिहाज से भी बेहद खास है. मॉनेस्ट्री के आसपास का शांत पहाड़ी वातावरण पर्यटकों को कुछ समय प्रकृति के करीब रहने का मौका देता है. यहां बैठकर आसपास के नजारों को देखना और शांत माहौल महसूस करना ट्रिप को यादगार बना सकता है. यहां कई बौद्ध भिक्षु भी निवास करते हैं, जो यहां मेडिटेशन करते हुए, पूजा पाठ करते हुए दिखाई देते हैं.

नैनीताल में नैनीझील और माल रोड के अलावा भी कई ऐसी जगहें हैं, जिन्हें घूमना आपकी यात्रा को खास बना सकता है. तिब्बती मॉनेस्ट्री भी इन्हीं जगहों में शामिल है. अगर आप शहर की भीड़ से हटकर कुछ समय शांत वातावरण में बिताना चाहते हैं, तो इसे अपनी ट्रैवल लिस्ट में शामिल कर सकते हैं.

न्यूज़18 को गूगल पर अपने पसंदीदा समाचार स्रोत के रूप में जोड़ने के लिए यहां क्लिक करें।



Source link

Latest articles

spot_imgspot_img

Related articles

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

spot_imgspot_img