पेंटागन को आईना दिखाया तो एडिटर की छुट्टी, ‘रेड लाइन’ बोलने वाले पर गिरी गाज, ये कैसी मीडिया आजादी?


होमदुनियाअमेरिका

पेंटागन को आईना दिखाया तो एडिटर की छुट्टी, ‘रेड लाइन’ बोलने वाले पर गिरी गाज

Last Updated:

अमेरिकी रक्षा विभाग पेंटागन ने सैन्य अखबार स्टार एंड स्ट्राइप्स के एडिटर-इन-चीफ एरिक स्लाविन को हटा दिया. पब्लिशर मैक्स लेडरर और रिपोर्टर लारा कोर्टे को भी अलग किए जाने के नोटिस मिले. विवाद संपादकीय स्वतंत्रता और संभावित सेंसरशिप को लेकर है. इससे सवाल खड़े होते हैं कि आखिर अमेरिका में मीडिया की आजादी क्या ही रह गई है.

Zoom

पेंटागन ने अखबार के एडिटर इन चीफ को हटाया.

अमेरिकी रक्षा विभाग और सैन्य अखबार स्टार एंड स्ट्राइप्स के बीच संपादकीय स्वतंत्रता को लेकर विवाद अब खुलकर सामने आ गया है. पेंटागन ने अखबार के एडिटर-इन-चीफ एरिक स्लाविन को उनके पद से हटा दिया है. उनके साथ अखबार के पब्लिशर मैक्स लेडरर और मिडिल ईस्ट रिपोर्टर लारा कोर्टे को भी नौकरी से अलग किए जाने के नोटिस मिले हैं. विवाद की जड़ एक टीवी इंटरव्यू में दिए गए स्लाविन के बयान को बताया जा रहा है. उन्होंने कहा था कि अगर अमेरिकी सैनिकों के लिए प्रकाशित होने वाली खबरों पर सेंसरशिप लगाई जाती है तो यह उनके लिए एक ‘रेड लाइन’ होगी.

स्टार एंड स्ट्राइप्स की आजादी पर सवाल

स्लाविन ने एसोसिएटेड प्रेस से कहा कि उन्हें अनुशासनहीनता के आरोप में हटाया गया है. उन्होंने साफ कहा कि वह अपनी बात पर कायम हैं और स्टार एंड स्ट्राइप्स को संपादकीय रूप से स्वतंत्र रहना चाहिए. उनके मुताबिक, सैन्यकर्मियों तक पहुंचने वाली खबरों को नियंत्रित या सेंसर करने की कोशिश अखबार की मूल भूमिका के खिलाफ होगी. पब्लिशर मैक्स लेडरर और मिडिल ईस्ट रिपोर्टर लारा कोर्टे को भी अलग किए जाने के नोटिस मिलने की जानकारी स्लाविन ने दी. कोर्टे के मामले में भी वही CBS इंटरव्यू विवाद का हिस्सा बताया गया है.

30 साल से अखबार से जुड़े थे पब्लिशर

मैक्स लेडरर ने इसी सप्ताह घोषणा की थी कि वह सितंबर के अंत में रिटायर होने वाले हैं. वह करीब तीन दशक से अखबार से जुड़े थे और 2007 से पब्लिशर की जिम्मेदारी संभाल रहे थे. अब उनके जाने से पहले ही उन्हें अलग किए जाने का नोटिस मिलना इस पूरे विवाद को और गंभीर बना रहा है.

पेंटागन ने अखबार पर बढ़ाई निगरानी

विवाद उस समय और गहरा गया जब पेंटागन ने नेवी कैप्टन विलियम अर्बन को पब्लिशर के लिए मिलिट्री डेप्युटी के तौर पर नियुक्त किया. रिपोर्ट के मुताबिक, यह नियुक्ति लेडरर की जानकारी के बिना की गई थी. इस मामले में तीन डेमोक्रेटिक सीनेटरों ने गुरुवार को रक्षा मंत्री पीट हेगसेथ को पत्र लिखकर नियुक्ति की वजह और भूमिका को लेकर स्पष्टीकरण मांगा. अर्बन ने AP से कहा कि वह अभी भी पब्लिशर के लिए मिलिट्री डिप्टी हैं, लेकिन अपनी भविष्य की भूमिका पर टिप्पणी करने से इनकार कर दिया.

पेंटागन और अखबार के मिशन को लेकर मतभेद

लेडरर पहले ही पेंटागन के रुख को लेकर अपनी चिंता जाहिर कर चुके थे. उनका कहना था कि अखबार के मिशन और संपादकीय मूल्यों को लेकर उनकी समझ रक्षा विभाग के नेतृत्व की सोच से बुनियादी तौर पर अलग है. सरी तरफ, पेंटागन ने अखबार पर ज्यादा निगरानी बढ़ाई है और अखबार के कंटेंट में उन चीजों को हटाने की कोशिश की है, जिन्हें विभाग ‘वोक डिस्ट्रैक्शंस’ बताता है. यानी ऐसे सामाजिक और वैचारिक मुद्दे, जिन्हें वह गैरजरूरी या सेना के मूल काम से भटकाने वाला मानता है, बताता है. इसी साल अप्रैल में अखबार की ओम्बड्समैन जैकलीन स्मिथ को भी उनके पद से हटा दिया गया था. उनकी भूमिका में अखबार की संपादकीय स्वतंत्रता की रक्षा करना भी शामिल था.

क्यों अहम है अखबार?

स्टार एंड स्ट्राइप्स आम अखबार नहीं है. यह अमेरिकी सैन्यकर्मियों और उनके परिवारों के लिए खबरें प्रकाशित करता है. पेंटागन से इसे आंशिक वित्तीय सहायता मिलती है, लेकिन लंबे समय से इसकी पहचान अपनी संपादकीय स्वतंत्रता बनाए रखने वाले सैन्य समाचार संस्थान के रूप में रही है. यही वजह है कि मौजूदा विवाद सिर्फ तीन कर्मचारियों को हटाए जाने तक सीमित नहीं है. असली सवाल यह है कि क्या अमेरिकी सैन्यकर्मियों के लिए खबरें प्रकाशित करने वाले संस्थान पर रक्षा विभाग का नियंत्रण बढ़ रहा है?

About the Author

authorimg

Yogendra Mishra

Yogendra Mishra holds a degree in Journalism from the University of Allahabad. He has been actively associated with the media industry since 2017 and brings extensive experience across various domains of journa…

और पढ़ें



Source link

Latest articles

spot_imgspot_img

Related articles

spot_imgspot_img