आ गया बच्चों वाला ChatGPT, टीनएजर को पढ़ाई में ऐसे करेगा मदद, होमवर्क भी पूरा कराएगा


अब 13 से 17 साल के बच्चों के लिए ChatGPT का अनुभव थोड़ा अलग होगा. OpenAI ने Teen Experience शुरू किया है, जिसमें पढ़ाई के काम के फीचर तो हैं ही, साथ में सेफ्टी भी ज्यादा टाइट रखी गई है. यानी बच्चा AI से पढ़ाई, सवाल-जवाब और किसी टॉपिक को समझने में मदद ले सकता है, लेकिन उसे उम्र के हिसाब से ज्यादा सुरक्षित माहौल मिलेगा. अगर ChatGPT को पता चलता है कि यूजर 18 से कम है, तो उसे Teen Experience में रखा जा सकता है.

मान लीजिए मैथ्स का सवाल अटक गया और बच्चे ने ChatGPT से कहा क‍ि इसका जवाब बता दो. यहां Study Mode काम आएगा. ChatGPT सीधे उत्तर देने के बजाय पहले सवाल समझाएगा, छोटे-छोटे स्टेप में आगे बढ़ाएगा और बच्चे से सवाल भी पूछेगा. मकसद यह है कि बच्चा सिर्फ उत्तर याद न करे, बल्कि यह भी समझे कि उत्तर निकला कैसे.

‘पूरा होमवर्क कर दे वाली डिमांड पर लगेगा ब्रेक

अगर बच्चा कहे- ये पूरा असाइनमेंट मेरे लिए कर दो, तो ChatGPT उसे शॉर्टकट लेने के बजाय साथ मिलकर काम करने की तरफ धकेलेगा. इसके लिए र‍िस्‍पॉंस‍िबल होमवर्क र‍िमाइंडर दिए गए हैं. इसके अलावा Quiz और Learning Visualizations भी मिलेंगे. यानी पढ़ाई थोड़ी इंटरैक्टिव हो सकती है. पढ़ो, सवाल करो, क्विज दो और फिर चेक करो कि टॉपिक सच में समझ आया या बस ऊपर-ऊपर से पढ़ लिया.

पढ़ाई का टाइम फिक्स, बीच में ब्रेक भी याद दिलाएगा

अब सिर्फ स्कूल या पेरेंट्स ही नहीं, AI भी कहेगा कि थोड़ा ब्रेक ले लो. Study Hours फीचर के जरिए बच्चे या माता-पिता तय कर सकते हैं कि किस समय Study Mode डिफॉल्ट रूप से चालू रहे. अगर बच्चा काफी देर तक ChatGPT इस्तेमाल करता रहता है तो उसे ब्रेक लेने के रिमाइंडर भी मिलेंगे. यानी मकसद यह भी है कि पढ़ाई के नाम पर बच्चा घंटों लगातार स्क्रीन से चिपका न रहे.

पैरेंट्स के हाथ में भी रहेगा कंट्रोल

माता-पिता अपना ChatGPT अकाउंट बच्चे के अकाउंट से लिंक कर सकते हैं. इसके बाद Parental Controls के जरिए कुछ सेटिंग्स मैनेज की जा सकेंगी. Quiet Hours भी सेट किए जा सकते हैं, यानी ऐसे समय तय किए जा सकते हैं जब ChatGPT का इस्तेमाल सीमित रहे. कुछ बेहद गंभीर और हाई-रिस्क स्थितियों में माता-पिता को Safety Notifications भी मिल सकती हैं. मतलब बच्चे को AI की आजादी मिलेगी, लेकिन पैरेंट्स पूरी तरह गेम से बाहर नहीं होंगे.

फोकस AI से पढ़ना, लेकिन सेफ रहकर

Teen Experience में हिंसा, खुद को नुकसान पहुंचाने, खतरनाक गतिविधियों, खाने से जुड़ी गंभीर समस्याओं और यौन या ग्राफिक कंटेंट जैसे मामलों में ज्यादा कड़े सुरक्षा उपाय रखे गए हैं. साथ ही माता-पिता के लिए OpenAI ने एक अलग गाइड भी लॉन्च की है, जिससे वे समझ सकें कि बच्चे ChatGPT का इस्तेमाल पढ़ाई के लिए कैसे करें. यानी नया ChatGPT बच्चों को सिर्फ AI यूज करना नहीं सिखाना चाहता, बल्कि AI को सही तरीके से यूज करना भी सिखाने की कोशिश कर रहा है.



Source link

Nemish Agrawal
Nemish Agrawalhttps://tv1indianews.in
Tv Journalist • Editor • Writer Digital Creator • Photographer Travel Vlogger • Web-App Developer IT Cell • Social Worker

Latest articles

spot_imgspot_img

Related articles

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

spot_imgspot_img