अब AirPods सिर्फ सुनेंगे नहीं, देखेंगे भी! Apple के इस AI फीचर ने खींचा सबका ध्यान, मिलेगा कैमरा


ऐपल लंबे समय से ऐसे एयरपॉड्स पर काम करने की खबरों में है, जिनमें छोटे कैमरे दिए जा सकते हैं. अब कंपनी के नए सॉफ्टवेयर अपडेट में सामने आई एक वीडियो फाइल ने इस चर्चा को और मजबूत कर दिया है. रिपोर्ट के मुताबिक, macOS Tahoe 26.7 के रिलीज कैंडिडेट वर्जन में एक ऐसा वीडियो मिला है, जिसमें कैमरे वाले एयरपॉड्स और ऐपल की विजुअल  तकनीक के बीच संभावित इस्तेमाल को दिखाया गया है.

कैमरे वाले एयरपॉड्स कैसे काम कर सकते हैं? रिपोर्ट के मुताबिक, वीडियो में एक व्यक्ति एयरपॉड्स के सामने एक किताब दिखाता है. इसके बाद वीडियो में विजुअल इंटेलिजेंस के जरिए किसी चीज को पहचानने और उसे बाद के लिए सेव करने की बात कही जाती है.

इससे अंदाजा लगाया जा रहा है कि ऐपल एयरपॉड्स के कैमरे को फोटो या वीडियो बनाने के लिए इस्तेमाल करने के बजाय AI के लिए विजुअल इनपुट के तौर पर इस्तेमाल कर सकता है.

यानी एयरपॉड्स अपने आसपास की चीजों को देखकर उनकी जानकारी Visual Intelligence तक पहुंचा सकते हैं. इसके बाद Siri उस जानकारी के आधार पर यूजर के सवालों का जवाब दे सकती है.

उदाहरण के लिए, यूजर किसी वस्तु की तरफ देखकर उसके बारे में Siri से सवाल पूछ सकेगा. यह तरीका Ray-Ban Meta जैसे स्मार्ट ग्लास से थोड़ा अलग हो सकता है, जहां कैमरा मुख्य रूप से फोटो और वीडियो कैप्चर करने के काम आता है.

2027 में लॉन्च की चर्चा

कैमरे वाले एयरपॉड्स को लेकर पहले भी कई रिपोर्ट सामने आ चुकी हैं. इनमें दावा किया गया था कि ऐपल इन्हें 2027 के हार्डवेयर लाइनअप का हिस्सा बना सकता है.

इस साल की शुरुआत में यह भी रिपोर्ट आई था कि प्रोडक्ट Design Validation Testing (DVT) स्टेज में पहुंच चुका है. आमतौर पर यह वह चरण होता है जब किसी डिवाइस का डिजाइन और हार्डवेयर काफी हद तक फाइनल स्टेज में पहुंच चुका होता है.

पहले सामने आई जानकारी में इन कैमरों को Siri की ‘आंखों’ की तरह बताया गया था. इसका मतलब है कि Siri सिर्फ यूजर की आवाज नहीं सुनेगी, बल्कि आसपास के माहौल को समझकर ज्यादा संदर्भ के साथ जवाब दे सकेगी.

ऐपल तैयार कर रहा है विजुअल AI सिस्टम

ऐपल भविष्य के कई डिवाइसों के लिए अपने विजुअल AI मॉडल पर भी काम कर रहा है. रिपोर्ट्स के मुताबिक, इसमें कैमरे वाले एयरपॉड्स के अलावा स्मार्ट ग्लास और AI पेंडेंट जैसे डिवाइस भी शामिल हो सकते हैं.

हालांकि, ऐपल ने अभी कैमरे वाले एयरपॉड्स की आधिकारिक घोषणा नहीं की है और न ही इसकी लॉन्च डेट की पुष्टि की है. लेकिन macOS Tahoe में सामने आया यह वीडियो जरूर संकेत देता है कि कंपनी इस तरह के AI फीचर पर गंभीरता से काम कर रही है.



Source link

Nemish Agrawal
Nemish Agrawalhttps://tv1indianews.in
Tv Journalist • Editor • Writer Digital Creator • Photographer Travel Vlogger • Web-App Developer IT Cell • Social Worker

Latest articles

spot_imgspot_img

Related articles

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

spot_imgspot_img