Last Updated:
Saharanpur News: सहारनपुर अपने आसपास की खूबसूरत वादियों के लिए जाना जाता है, यहां पर आपको धरातल से लेकर पहाड़ों की खूबसूरती एक अलग ही अंदाज में देखने को मिलती है. लेकिन जिस स्थान की आज हम बात करने जा रहे हैं, वह महज सहारनपुर से एक घंटे की दूरी पर है जहां की खूबसूरती मसूरी की वादियों को भी पीछे छोड़ती है.
सहारनपुर जनपद जो अपने आसपास की खूबसूरत वादियों के लिए जाना जाता है. यहां पर आपको धरातल से लेकर पहाड़ों की खूबसूरती एक अलग ही अंदाज में देखने को मिलती है. लेकिन जिस स्थान की आज हम बात करने जा रहे हैं वह महज सहारनपुर से एक घंटे की दूरी पर है, जहां की खूबसूरती मसूरी की वादियों को भी पीछे छोड़ती है.
हम बात कर रहे हैं सहारनपुर से मात्र 1 घंटे की दूरी और 60 किलोमीटर पर बस उत्तराखंड का विकास नगर क्षेत्र, जहां के नजारे लोगों को अपनी ओर तेजी से आकर्षित करते हैं. बरसात के मौसम में यहां के नजारे बेहद खूबसूरत हो जाते हैं, क्योंकि विकास नगर पहाड़ी क्षेत्र है और इस पहाड़ी क्षेत्र में लोग अक्सर पहाड़ों का आनंद उठाने के लिए आते हैं.
बरसात के मौसम में यहां पर प्रकृति का बेहद खूबसूरत नजारा नजर आता है. पहाड़ों के ऊपर बादल पड़े हुए लोगों को आसानी से मिल जाते हैं, जिनको देखने के लिए लोग अक्सर ऊंची पहाड़ियों का रुख करते हैं, लेकिन सहारनपुर के नजदीक यह खूबसूरत स्टेशन बरसात के मौसम में लोगों के आकर्षण का केंद्र बनता है और लोग अपनी फैमिली के साथ विकास नगर में घूमने जाते हैं.
Add News18 as
Preferred Source on Google
सहारनपुर के नजदीक यह लोकेशन देखने के बाद आपका मसूरी, धनोल्टी जाने का भी मन नहीं करेगा, क्योंकि यहां का नजारा मसूरी से भी बेहद खूबसूरत नजर आता है. एक बार अगर आप यहां पर घूमने जाएंगे, तो वहां से वापस लौटने का भी आपका मन नहीं करेगा, क्योंकि यहां पर पहाड़ों की हरियाली, प्रकृति, ठंडी हवा और फोटो शूट करने का बेहतर स्थान आपके लिए होने वाला है.
यहां के पहाड़ों की खूबसूरती कश्मीर के पहाड़ों जैसी ही नजर आती है, इसलिए बरसात के मौसम में अक्सर यहां पर ज्यादा लोगों की आवाजाही होती है. विकास नगर से आपको थोड़ा पहाड़ों की ओर चलते हुए ऊंचाई पर जाना है, जहां से आपको प्रकृति का बेहद खूबसूरत नजर नजर आएगा और आपको ऐसा महसूस होगा कि आप बादलों के अंदर पहुंच गए हैं.
इस स्टेशन को घूमने के लिए आपका ज्यादा खर्च भी नहीं आएगा, क्योंकि यह सहारनपुर से महज 60 से 70 किलोमीटर की दूरी पर बसा है और सहारनपुर के लोगों के लिए खूबसूरत स्टेशन से कम नहीं है. इसलिए सहारनपुर के लोग आसानी से इस स्थान पर जाकर पिकनिक भी बना सकते हैं और खूबसूरत वादियों और प्रकृति का आनंद भी उठा सकते हैं. यहां पर पहुंचने के लिए आपको किसी समस्या का सामना नहीं करना पड़ेगा, क्योंकि यहां पर मार्ग भी बहुत अच्छे बनाए गए हैं.
पहाड़ों का यह खूबसूरत नजारा और भी खूबसूरत तब हो जाता है. जब बरसात के मौसम में बादल बरसने के लिए पहाड़ों पर आ जाते हैं. क्योंकि अक्सर लोग बरसात के मौसम में पहाड़ों का रुख कम ही करते हैं. लेकिन इस क्षेत्र में अक्सर बरसात के मौसम में लोगों की भीड़ जमा होती है और लोग बादलों के अंदर से गुजरते हुए एक अलग ही एहसास और आनंद उठाते हैं.
फिर आप क्यों देरी कर रहे हैं और बरसात के मौसम में अगर किसी अच्छे स्थान पर घूमने की तलाश कर रहे हैं, तो यह स्थान आपके लिए बरसात के मौसम में सबसे बेस्ट होने वाला है, क्योंकि यहां पर लोग अक्सर फोटोशूट करना काफी पसंद करते हैं और यहां का नजर जब आप अपने कमरे में कैद करते हैं. देखने वाले आपको कश्मीर या फिर मसूरी से कम नहीं आंकते. इस स्थान पर आप अपने फैमिली और दोस्तों के साथ कम समय में पहुंच सकते हैं.




