AirPods Max की टेंशन बढ़ाने आ रहा Samsung Galaxy H1? लीक में सामने आई नए हेडफोन की जानकारी


ऐपल के AirPods Max को प्रीमियम वायरलेस ओवर-ईयर हेडफोन सेगमेंट में एक खास पहचान मिली हुई है. Android की दुनिया में Samsung, Apple के लगभग हर बड़े प्रोडक्ट का मुकाबला करता है, लेकिन अब तक कंपनी के पास AirPods Max को सीधी टक्कर देने वाला कोई Galaxy-ब्रांडेड ओवर-ईयर हेडफोन नहीं है. अब एक नई रिपोर्ट में दावा किया गया है कि Samsung इस कमी को पूरा करने की तैयारी कर रहा है.

रिपोर्ट के मुताबिक, कंपनी एक नए वायरलेस हेडफोन पर काम कर रही है, जिसका इंटरनल कोडनेम ‘Galaxy H1’ बताया गया है. हालांकि, Samsung ने अभी इस प्रोडक्ट या इसकी लॉन्चिंग को लेकर कोई आधिकारिक जानकारी नहीं दी है.

Galaxy H1 के बारे में क्या पता चला?

SamMobile की रिपोर्ट के मुताबिक, लेटेस्ट Galaxy Wearable ऐप के कोड में एक फुल-साइज वायरलेस हेडफोन से जुड़े कुछ रेफरेंस मिले हैं. ऐप में मौजूद ग्राफिक्स और कनेक्शन से जुड़े एसेट्स संकेत देते हैं कि यह डिवाइस सैमसंग के मौजूदा वियरेबल इकोसिस्टम के जरिए मैनेज किया जा सकता है.

अगर सैमसंग इसे बाजार में उतारता है तो यह कंपनी के Galaxy ऑडियो पोर्टफोलियो का बड़ा विस्तार होगा. फिलहाल सैमसंग के पास Galaxy Buds सीरीज के TWS ईयरबड्स हैं. इसके अलावा कंपनी की पैरेंट कंपनी HARMAN के पास JBL, AKG और Harman Kardon जैसे बड़े ऑडियो ब्रांड भी हैं.

हालांकि, अभी ऐसी कोई जानकारी नहीं है कि Galaxy H1 में इन ब्रांड्स की टेक्नोलॉजी या ऑडियो ट्यूनिंग का इस्तेमाल किया जाएगा.

मिल सकते हैं प्रीमियम फीचर्स

अगर Samsung का नया हेडफोन प्रीमियम सेगमेंट में आता है तो इसमें ANC और Ambient या Transparency Mode जैसे फीचर्स मिलना लगभग तय माना जा सकता है. इसके अलावा Bluetooth 6.0, Multipoint कनेक्टिविटी और सैमसंग का हाई-बिटरेट SSC UHQ ऑडियो कोडेक भी इसमें दिया जा सकता है.

सैमसंग इसमें Galaxy AI से जुड़े कुछ फीचर्स भी जोड़ सकता है. हालांकि, ये सभी फिलहाल अनुमान हैं और कंपनी की तरफ से इनकी पुष्टि नहीं हुई है.

ऑडियो क्वालिटी के लिए ड्राइवर का डिजाइन और हेडफोन की ट्यूनिंग भी काफी अहम होगी. सैमसंग अपने गैलेक्सी इकोसिस्टम का फायदा भी उठा सकता है. उदाहरण के लिए Auto Switch फीचर के जरिए हेडफोन को Galaxy फोन, टैबलेट, Galaxy Book और दूसरे कंपैटिबल डिवाइस के बीच आसानी से स्विच किया जा सकता है.

कब लॉन्च हो सकता है Galaxy H1?

रिपोर्ट में दावा किया गया है कि सैमसंग नए हेडफोन को 2027 की शुरुआत में लॉन्च कर सकता है. संभव है कि कंपनी इसे दूसरे Galaxy प्रोडक्ट्स के साथ पेश करे.

लेकिन यहां थोड़ा सावधान रहना जरूरी है. Samsung के Galaxy H1, Galaxy H3 और Galaxy H5 नामों से जुड़े ट्रेडमार्क पहले भी सामने आ चुके हैं, लेकिन इनमें से कोई प्रोडक्ट अब तक बाजार में नहीं आया है.

इसलिए फिलहाल Galaxy H1 को लेकर सामने आई जानकारी को सिर्फ रिपोर्ट और लीक के तौर पर ही देखना बेहतर होगा. सैमसंग की तरफ से आधिकारिक पुष्टि होने के बाद ही यह साफ होगा कि कंपनी असल में AirPods Max को टक्कर देने वाला Galaxy हेडफोन ला रही है या नहीं.



Source link

Nemish Agrawal
Nemish Agrawalhttps://tv1indianews.in
Tv Journalist • Editor • Writer Digital Creator • Photographer Travel Vlogger • Web-App Developer IT Cell • Social Worker

Latest articles

spot_imgspot_img

Related articles

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

spot_imgspot_img