मोटोरोला ने बजट में उतारा बड़ी बैटरी वाला फोन, 7,000mAh पावर के साथ मिलेगा 120Hz Display और AI कैमरा


मोटोरोला ने भारत में अपनी G सीरीज का नया स्मार्टफोन Moto G Max लॉन्च कर दिया है. कंपनी ने इसमें बड़ी बैटरी के साथ Snapdragon 6s Gen 4 प्रोसेसर, 120Hz डिस्प्ले और AI कैमरा फीचर्स दिए हैं. फोन को Pantone के खास कलर ऑप्शन में पेश किया गया है और इसमें मजबूती के लिए कई ड्यूरेबिलिटी सर्टिफिकेशन भी मिलते हैं.

मोटोरोला G Max को भारत में सिर्फ 6GB RAM और 128GB स्टोरेज वाले वेरिएंट में लॉन्च किया गया है. इसकी कीमत ₹27,999 रखी गई है. हालांकि, बैंक ऑफर के तहत ₹1,000 का इंस्टेंट डिस्काउंट मिल सकता है, जिसके बाद इसकी कीमत ₹26,999 हो जाएगी.

फोन की बिक्री 20 अगस्त से Flipkart, मोटोरोला के ऑनलाइन स्टोर और चुनिंदा रिटेल स्टोर्स पर शुरू होगी. इसे Pantone Stargazer, Pantone Alaskan Blue और Pantone Malaga कलर में खरीदा जा सकेगा.

120Hz डिस्प्ले और Snapdragon प्रोसेसर

Moto G Max में 6.72 इंच का फुल HD+ डिस्प्ले दिया गया है, जो 120Hz रिफ्रेश रेट सपोर्ट करता है. स्क्रीन की हाई ब्राइटनेस 1,050 निट्स तक जाती है. इसमें वाटर टच टेक्नोलॉजी भी है, जिससे गीली उंगलियों से स्क्रीन इस्तेमाल करना आसान हो सकता है.

परफॉर्मेंस के लिए फोन में Snapdragon 6s Gen 4 प्रोसेसर दिया गया है, जो 4nm प्रोसेस पर बना है. इसके साथ 6GB LPDDR5X RAM और 128GB UFS 3.1 स्टोरेज मिलती है. वर्चुअल RAM की मदद से RAM को 18GB तक बढ़ाया जा सकता है.

फोन Android 16 पर चलता है और इसमें Google Gemini का इंटीग्रेशन भी दिया गया है. मोटोरोला दो साल के OS अपडेट और तीन साल के सिक्योरिटी अपडेट देने का दावा कर रही है.

7,000mAh की बड़ी बैटरी

Moto G Max की सबसे बड़ी खासियत इसकी 7,000mAh सिलिकॉन कार्बन बैटरी है. फोन 33W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट करता है. बड़ी बैटरी लंबे समय तक फोन इस्तेमाल करने वाले यूजर्स के लिए फायदेमंद हो सकती है.

50MP कैमरा और AI फीचर्स

फोटोग्राफी के लिए फोन में 50MP Sony LYTIA 600 प्राइमेरी कैमरा दिया गया है, जिसमें Quad Pixel टेक्नोलॉजी मिलती है. इसके साथ 8MP अल्ट्रा-वाइड कैमरा है. सेल्फी के लिए 32MP Quad Pixel कैमरा दिया गया है, जिसमें अलग Ambient Light Sensor भी मिलता है.

कैमरा में Night Vision, Portrait और Pro Mode जैसे ऑप्शन हैं. इसके अलावा Google Photos के Magic Eraser और Photo Unblur जैसे AI एडिटिंग फीचर्स भी मिलते हैं.

फोन में Corning Gorilla Glass 7i, MIL-STD-810H सर्टिफिकेशन और IP64 रेटिंग दी गई है. साथ ही स्टीरियो स्पीकर, Dolby Atmos, Hi-Res Audio और 3.5mm हेडफोन जैक भी मौजूद है.



Source link

Nemish Agrawal
Nemish Agrawalhttps://tv1indianews.in
Tv Journalist • Editor • Writer Digital Creator • Photographer Travel Vlogger • Web-App Developer IT Cell • Social Worker

Latest articles

spot_imgspot_img

Related articles

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

spot_imgspot_img