US Firing News: ट्रंप के राज में 24 घंटे में दो बार फायरिंग पार्क में खेल रहे बच्चे बने निशाना हमलावर की नहीं हुई पहचान


होमदुनियाअमेरिका

ट्रंप के राज में 24 घंटे में दो बार फायरिंग, पार्क में खेलते बच्चे बने निशाना

Last Updated:

US Double Firing within 24 Hours: अमेरिका में एक बार फिर से गन कल्चर का उदाहरण देखने को मिला है. यहां 24 घंटे के अंदर दो अलग-अलग घटनाओं में गोलीबारी हुई, जिसमें कई सारे लोग जख्मी हुए हैं. इस तरह की घटनाएं स्कूल-कॉलेज की सुरक्षा पर सवाल खड़ा कर रही है.

ख़बरें फटाफट

Zoom

अमेरिका में हुई फायरिंग.

अमेरिका में एक बार फिर गोलीबारी की दो बड़ी घटनाओं ने लोगों को डरा दिया है. महज 24 घंटे के अंदर वर्जीनिया और केंटकी में गोलीबारी हुई. इन दोनों घटनाओं में कई लोग घायल हुए हैं. केंटकी में हुई गोलीबारी में एक व्यक्ति की मौत हो गई, जबकि चार अन्य घायल हुए हैं. केंटकी के लेक्सिंगटन शहर में शनिवार शाम चार्ल्स यंग पार्क में गोलीबारी हुई. लेक्सिंगटन पुलिस प्रमुख लॉरेंस वेदर्स के मुताबिक इस हमले में कुल 5 लोगों को गोली लगी. घायलों में 4 साल का एक बच्चा, 14 साल का एक किशोर और दो वयस्क शामिल हैं. सभी घायलों को इलाज के लिए अस्पताल ले जाया गया.

घटना के बाद लेक्सिंगटन के डाउनटाउन इलाके में बड़ी संख्या में पुलिसकर्मी तैनात किए गए. जांच के दौरान आसपास की कई सड़कों को बंद कर दिया गया. पुलिस ने पूरे इलाके की घेराबंदी कर सबूत जुटाने का काम शुरू किया. फिलहाल अधिकारियों ने किसी संदिग्ध की पहचान सार्वजनिक नहीं की है. पुलिस ने यह भी नहीं बताया है कि इस मामले में किसी को गिरफ्तार किया गया है या नहीं. गोलीबारी के पीछे की वजह भी अभी साफ नहीं हो पाई है.

वर्जीनिया यूनिवर्सिटी में भी फायरिंग

वर्जीनिया स्टेट यूनिवर्सिटी में भी गोलीबारी की घटना हुई. यूनिवर्सिटी के रेजिडेंस हॉल के बाहर हुई इस घटना में पांच लोग घायल हो गए. पुलिस जब करीब रात डेढ़ बजे मौके पर पहुंची तो वहां पांच लोग गोली लगने से घायल मिले. सभी को तुरंत नजदीकी अस्पताल पहुंचाया गया. यूनिवर्सिटी के मुताबिक घायलों में से एक की हालत गंभीर बताई गई, जबकि बाकी घायल लोगों की स्थिति स्थिर थी. घटना के बाद पूरे कैंपस को कुछ समय के लिए लॉकडाउन कर दिया गया. यूनिवर्सिटी ने बताया कि गोलीबारी में कई संदिग्ध शामिल हो सकते हैं. बाद में कैंपस से लॉकडाउन हटा लिया गया और काउंटी पुलिस और यूनिवर्सिटी पुलिस ने जांच शुरू कर दी. यह घटना ऐसे समय हुई है जब यूनिवर्सिटी में नए शैक्षणिक सत्र की शुरुआत सोमवार से होने वाली थी.

जॉर्जिया में भी हुई थी गोलीबारी

इस बीच जॉर्जिया के ह्यूस्टन काउंटी के एक हाई स्कूल में बुधवार को हुई गोलीबारी में दो छात्र घायल हुए थे. इस मामले में पुलिस ने एक संदिग्ध को हिरासत में लिया है. लगातार हो रही इन घटनाओं ने अमेरिका में सार्वजनिक जगहों और स्कूल-कॉलेजों की सुरक्षा को लेकर एक बार फिर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं.

About the Author

authorimg

Prateeti Pandey

News18 में इंटरनेशनल डेस्क पर कार्यरत हैं. टीवी पत्रकारिता का भी अनुभव है और इससे पहले Zee Media Ltd. में कार्य किया. डिजिटल वीडियो प्रोडक्शन की जानकारी है. टीवी पत्रकारिता के दौरान कला-साहित्य के साथ-साथ अंतरर…

और पढ़ें



Source link

Latest articles

spot_imgspot_img

Related articles

spot_imgspot_img