‘रॉयल थाई पुलिस’ के प्रवक्ता त्रैरोंग पिवपन ने बताया कि गोलीबारी की यह घटना देश की राजधानी के उत्तर-पश्चिम में स्थित नोंथाबुरी प्रांत के ‘देबसिरिन नोंथाबुरी स्कूल’ में हुई।
बाद में उन्होंने न्यूज चैनल ‘चैनल 3’ को बताया कि हमलावर छात्र की हालत गंभीर है और उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया है। उन्होंने बताया कि घटना में 15 अन्य लोग घायल हुए हैं, जिनमें से दो की हालत गंभीर बनी हुई है।
उन्होंने बताया कि गोलीबारी के कारणों का पता लगाने के लिए जांच की जा रही है। ऐसा माना जा रहा है कि बंदूक छात्र के परिवार के ही किसी सदस्य की थी।




