‘हॉर्मुज पर आज या कल बन सकती है बात’, अमेरिका का दावा, जल्द हो सकता है समझौता


होमदुनियाअमेरिका

‘ हॉर्मुज पर आज या कल बन सकती है बात’, अमेरिका का दावा, जल्द हो सकता है समझौता

Last Updated:

पिछले कुछ दिनों में हालात मुश्किल भरे रहे हैं. लेकिन इसके बावजूद कई जहाज इस रास्ते से गुजरते रहे हैं. अमेरिका की कोशिश है कि जल्द समझौता हो और इस अहम समुद्री मार्ग पर सामान्य स्थिति बहाल हो जाए.

Zoom

डोनाल्ड ट्रंप.

बीते दिनों में मिडिल ईस्ट में तनाव लगातार बढ़ा हुआ हैं. ईरान और अमेरिका के सहयोगी लगातार हमले कर रहे हैं. इस बीच होर्मुज खुलने के सवाल पर लगातार सवाल उठ रहे हैं. लेकिन अब इस मुद्दे को लेकर कुछ उम्मीद की किरण दिखने लगी है. अमेरिका के वित्त मंत्री स्कॉट बेसेंट ने उम्मीद जताई है कि हॉर्मुज को फिर से पूरी तरह खोलने को लेकर अमेरिका और ईरान के बीच आज या कल समझौता हो सकता है.

दोनों देशों में चल रही बात: दावा

सीएनबीसी को दिए इंटरव्यू में वित्त मंत्री स्कॉट बेसेंट ने कहा कि दोनों देशों के बीच बातचीत जारी है. हालात को सामान्य बनाने की दिशा में अच्छी प्रगति हो रही है. उन्होंने कहा कि वो ईरान के साथ बातचीत कर रहे हैं. उम्मीद है कि आज या कल कोई समझौता हो सकता है. इससे हॉर्मुज फिर से खुल जाएगा और मौजूदा तनाव कम करने की दिशा में कदम बढ़ेगा.

जब उनसे पूछा गया कि क्या इस समझौते के तहत ईरान जहाजों से कोई टोल वसूल सकेगा, तो उन्होंने साफ कहा कि ऐसा नहीं होगा. बेसेंट ने कहा कि समझौते का मकसद हॉर्मुज स्ट्रेट में जहाजों की बिना किसी रुकावट के आवाजाही सुनिश्चित करना है. यानी सभी देशों के जहाज बिना किसी अतिरिक्त शुल्क के इस समुद्री मार्ग से गुजर सकेंगे.

उन्होंने यह भी कहा कि पिछले कुछ दिनों में हालात मुश्किल भरे रहे हैं. लेकिन इसके बावजूद कई जहाज इस रास्ते से गुजरते रहे हैं. अमेरिका की कोशिश है कि जल्द समझौता हो और इस अहम समुद्री मार्ग पर सामान्य स्थिति बहाल हो जाए.

About the Author

authorimg

सज्जन कुमार दड़बीSenior Sub Editor

मैं इस समय News18 App टीम का हिस्सा हूं. News18 App पर आप आसानी से अपनी मनपसंद खबरें पढ़ सकते हैं. मुझे खबरें लिखने का 4 साल से अधिक का अनुभव है और फिलहाल अभी सीनियर सब एडिटर के पद पर हूं. इससे पहले इनशॉर्ट्स औ…

और पढ़ें



Source link

Latest articles

spot_imgspot_img

Related articles

spot_imgspot_img