Nainital Kayaking: पहाड़ों के बीच चाहिए कयाकिंग का रोमांच? नैनीताल की ये 3 झीलें किसी विदेशी लोकेशन से कम नहीं, जानें डिटेल


Last Updated:

Kayaking in Nainital: नैनीताल की खूबसूरत झीलें अब सिर्फ प्राकृतिक नजारों के लिए ही नहीं, बल्कि रोमांचक कयाकिंग के लिए भी पर्यटकों की पहली पसंद बन रही हैं. सातताल, नौकुचियाताल और भीमताल की शांत झीलों में पैडल चलाते हुए पर्यटक पहाड़ों, हरियाली और प्रकृति के बेहद करीब पहुंचने का अनोखा अनुभव लेते हैं. चारों ओर फैले जंगल, ठंडी हवा और झील का शांत पानी ऐसा एहसास कराता है जैसे किसी एडवेंचर फिल्म का हिस्सा बन गए हों. कम खर्च में मिलने वाला यह रोमांच परिवार, दोस्तों और कपल्स सभी को खूब पसंद आ रहा है.

नैनीताल जिले का सातताल अपनी प्राकृतिक खूबसूरती और घने जंगलों के लिए प्रसिद्ध है. यहां की शांत झील कयाकिंग के शौकीनों के लिए किसी स्वर्ग से कम नहीं है. चारों ओर ऊंचे-ऊंचे पेड़, पहाड़ों की हरियाली और पक्षियों की चहचहाहट के बीच जब पर्यटक खुद पैडल चलाते हुए झील के बीच पहुंचते हैं, तो उन्हें ऐसा महसूस होता है जैसे किसी हॉलीवुड एडवेंचर फिल्म का हिस्सा हों. सातताल का शांत वातावरण इसे परिवार, दोस्तों और कपल्स के लिए खास बनाता है. यहां झील का पानी अपेक्षाकृत शांत रहता है, इसलिए पहली बार कयाकिंग करने वाले भी आसानी से इस एडवेंचर एक्टिविटी का आनंद ले सकते हैं. मानसून और उसके बाद का मौसम यहां की खूबसूरती को कई गुना बढ़ा देता है.

नैनीताल के पास स्थित नौकुचियाताल अपनी नौ कोनों वाली झील और शांत वातावरण के लिए जाना जाता है. यह झील कयाकिंग के लिए सबसे पसंदीदा जगहों में गिनी जाती है. यह झील पर्यटकों को खुले पानी में पैडलिंग का अलग ही अनुभव देती है. चारों तरफ फैली हरियाली और हरी भरी पहाड़ियों की छाया झील के पानी में दिखाई देता है, जो आपके अनुभव को और भी खूबसूरत बना देती है. सुबह और शाम के समय यहां का नजारा सबसे आकर्षक होता है. शांत झील के पानी में कयाकिंग के माध्यम से धीरे-धीरे आगे बढ़ते हुए पर्यटक प्रकृति के बेहद करीब महसूस करते हैं. यही वजह है कि एडवेंचर पसंद करने वाले पर्यटक नौकुचियाताल में कयाकिंग को अपनी ट्रिप का खास हिस्सा बनाते हैं.

भीमताल झील नैनीताल जिले की सबसे बड़ी झीलों में शामिल है और यहां कयाकिंग का अनुभव बेहद खास माना जाता है. झील के बीच स्थित छोटा द्वीप इसकी खूबसूरती में चार चांद लगा देता है. यहां कयाकिंग करते हुए पर्यटक सुरक्षित माहौल में एडवेंचर का आनंद ले सकते हैं. साफ पानी, ठंडी हवा और पहाड़ों का सुंदर दृश्य यात्रा को यादगार बना देता है. परिवार के साथ आने वाले पर्यटकों के लिए भी यह जगह बेहद खास मानी जाती है. यहां प्रशिक्षित गाइड मौजूद हैं, जो नए लोगों को कयाकिंग की जानकारी भी देते हैं. भीमताल का शांत वातावरण शहर की भागदौड़ से दूर कुछ पल सुकून से बिताने का मौका देता है.

Add News18 as
Preferred Source on Google

कयाकिंग की सबसे बड़ी खासियत यह है कि इसमें पर्यटक खुद नाव को पैडल के जरिए चलाते हैं. इससे रोमांच कई गुना बढ़ जाता है. झील के बीच अपनी गति से आगे बढ़ते हुए पर्यटक प्रकृति को बेहद करीब से महसूस कर सकते हैं. हर मोड़ पर पहाड़ों के खूबसूरत नजारे और शांत पानी में पैडल की आवाज उनके इस अनुभव को और भी खास बना देती है. पहली बार कयाकिंग करने वाले लोगों के लिए भी प्रशिक्षित गाइड पूरी जानकारी देते हैं. कुछ ही मिनटों में लोग इसे आसानी से सीख लेते हैं और फिर लाइफ जैकेट पहनकर कर खुद पैडल चलाकर कयाकिंग का लुत्फ उठाते हैं.

नैनीताल का सातताल, नौकुचियाताल और भीमताल का ख़ुशबूरत नजारा किसी हॉलीवुड फिल्मी लोकेशन से कम नहीं लगता. चारों ओर फैले घने जंगल, ऊंची पहाड़ियां और शांत झील का पानी पर्यटकों को मंत्रमुग्ध कर देता है. कयाकिंग करते समय ऐसा लगता है जैसे किसी हॉलीवुड एडवेंचर मूवी का दृश्य सामने आ गया हो. कैमरे में कैद होने वाले ये खूबसूरत नजारे सोशल मीडिया पर भी खूब पसंद किए जाते हैं. सूर्योदय और सूर्यास्त के समय झीलों की खूबसूरती और भी आकर्षक हो जाती है, जिससे यह अनुभव हमेशा के लिए यादगार बन जाता है.

पर्यटन सीजन के दौरान नैनीताल की इन झीलों में सुरक्षा का विशेष ध्यान रखा जाता है. कयाकिंग शुरू करने से पहले सभी पर्यटकों को लाइफ जैकेट पहनाई जाती है. प्रशिक्षित गाइड आवश्यक निर्देश देते हैं और जरूरत पड़ने पर साथ भी रहते हैं. सुरक्षा मानकों का पालन होने के कारण बच्चे और बड़े दोनों इस एडवेंचर गतिविधि का आनंद ले सकते हैं. मौसम खराब होने पर कयाकिंग को अस्थायी रूप से रोक दिया जाता है ताकि किसी भी तरह का जोखिम न रहे. यही वजह है कि हर साल हजारों पर्यटक यहां बेफिक्र होकर एडवेंचर का मजा लेते हैं.

कयाकिंग सिर्फ एडवेंचर प्रेमियों के लिए ही नहीं, बल्कि परिवार और दोस्तों के साथ घूमने आने वालों के लिए भी शानदार अनुभव है. युवा जहां इसे रोमांच के लिए पसंद करते हैं, वहीं कपल्स और परिवार शांत वातावरण में समय बिताने के लिए इस एक्टिविटी को चुनते हैं. प्रकृति के बीच कुछ अलग करने की चाह रखने वाले और एडवेंचर पसंद लोगों के लिए यह एक्टिविटी बेहद खास है. यही कारण है कि नैनीताल, भीमताल और सातताल आने वाले पर्यटक इस एक्टिविटी को जरूर ट्राई करते हैं.

नैनीताल जिले की झीलों में कयाकिंग का किराया आमतौर पर 300 से 800 रुपये के बीच होता है. यह शुल्क समय, स्थान और अवधि के अनुसार अलग-अलग हो सकता है. कम बजट में रोमांच का अनुभव लेने वाले पर्यटकों के लिए यह एक बेहतरीन विकल्प है. किराए में लाइफ जैकेट और आवश्यक सुरक्षा निर्देश भी शामिल रहते हैं. ऐसे में पर्यटक इस एडवेंचर का पूरा आनंद ले सकते हैं. कम खर्च में शानदार एडवेंचर का अनुभव मिलने के कारण यह एक्टिविटी स्थानीय लोगों के साथ ही पर्यटकों की भी पहली पसंद है.

बरसात के मौसम में सातताल, नौकुचियाताल और भीमताल की हरियाली अपने चरम पर होती है. पहाड़ियों पर फैली धुंध, ताजा हवा और झीलों का साफ पानी पर्यटकों को अपनी ओर आकर्षित करता है. इस मौसम में कयाकिंग का अनुभव और भी खास बन जाता है. हालांकि, भारी बारिश के दौरान सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए इन पर्यटन और एडवेंचर गतिविधियों पर अस्थायी रोक भी लगाई जा सकती है. मौसम अनुकूल होने पर पर्यटक प्राकृतिक सौंदर्य के बीच रोमांच का भरपूर आनंद लेते हैं.

अगर आप नैनीताल घूमने का प्लान बना रहे हैं और कुछ नया अनुभव करना चाहते हैं, तो सातताल, नौकुचियाताल और भीमताल की कयाकिंग को अपनी ट्रिप का हिस्सा जरूर बनाएं. यहां का शांत वातावरण, प्राकृतिक सुंदरता और एडवेंचर आपकी ट्रिप को और भी यादगार बना देगा. परिवार, दोस्तों या पार्टनर के साथ बिताए गए ये पल लंबे समय तक याद रहेंगे. प्रकृति के बीच रोमांच का यह अनुभव नैनीताल यात्रा को एक अलग पहचान देता है.

न्यूज़18 को गूगल पर अपने पसंदीदा समाचार स्रोत के रूप में जोड़ने के लिए यहां क्लिक करें।



Source link

Latest articles

spot_imgspot_img

Related articles

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

spot_imgspot_img