पढ़ाई से लेकर एंटरटेनमेंट तक, हर काम के लिए आया Asus का नया टैबलेट, मिलेगा Dolby Atmos साउंड


आसुस ने भारतीय बाजार में एक बार फिर टैबलेट सेगमेंट में वापसी कर ली है. कंपनी ने नया आसुस Pad लॉन्च किया है, जो पढ़ाई, ऑफिस के काम, एंटरटेनमेंट और क्रिएटिव वर्क करने वाले यूजर्स को ध्यान में रखकर तैयार किया गया है. टैबलेट में बड़ी OLED स्क्रीन, दमदार प्रोसेसर, Android 16 और लंबी बैटरी लाइफ जैसे कई प्रीमियम फीचर्स दिए गए हैं.

कंपनी ने फिलहाल इसकी कीमत का खुलासा नहीं किया है. हालांकि, आसुस Pad की बिक्री 6 अगस्त को दोपहर 12 बजे से शुरू होगी. इसे फ्लिपकार्ट, आसुस eShop, आसुस और ROG स्टोर, Reliance Digital और कंपनी के ऑथराइज़ रिटेल स्टोर्स से खरीदा जा सकेगा.

आसुस Pad के फीचर्स
आसुस Pad में 12.2 इंच का 2.8K OLED डिस्प्ले दिया गया है, जिसका रिफ्रेश रेट 144Hz है. स्क्रीन की पीक ब्राइटनेस 2000 निट्स तक जाती है, जिससे तेज धूप में भी कंटेंट आसानी से देखा जा सकता है. कंपनी का कहना है कि डिस्प्ले आंखों पर कम असर डालता है और इसे TÜV सर्टिफिकेशन भी मिला है.

परफॉर्मेंस के लिए इसमें MediaTek Dimensity 8300 प्रोसेसर दिया गया है. इसके साथ 8GB LPDDR5X RAM और 128GB या 256GB स्टोरेज का ऑप्शन मिलेगा. जरूरत पड़ने पर माइक्रोSD कार्ड की मदद से स्टोरेज को 1TB तक बढ़ाया जा सकता है.

यह टैबलेट Android 16 पर चलता है और इसमें 9000mAh की बैटरी दी गई है. कंपनी के मुताबिक 45W फास्ट चार्जिंग की मदद से बैटरी करीब 30 मिनट में 50% तक चार्ज हो जाती है.

कैमरा और दूसरे फीचर्स
फोटोग्राफी के लिए आसुस Pad में 13MP का रियर कैमरा और 5MP का फ्रंट कैमरा मिलता है. वीडियो कॉलिंग के साथ इसमें Face Unlock का भी सपोर्ट दिया गया है.

बेहतर ऑडियो के लिए टैबलेट में Dolby Atmos सपोर्ट वाले चार स्पीकर दिए गए हैं. वहीं कनेक्टिविटी के लिए Wi-Fi 6E, Bluetooth 5.3 और USB Type-C पोर्ट मिलता है.

बॉक्स में क्या मिलेगा?
आसुस इस टैबलेट के साथ Protective Folio Case भी दे रही है, जिसे चार अलग-अलग एंगल में इस्तेमाल किया जा सकता है. इसके अलावा टैबलेट आसुस Pen 2.0, Bluetooth Keyboard, Google Circle to Search और आसुस GlideX जैसे फीचर्स को भी सपोर्ट करता है, जिससे Windows, Mac, Android और iPhone के साथ फाइल शेयर करना आसान हो जाता है. ऐसा माना जा रहा है कि कीमत का ऐलान लॉन्च के करीब किया जाएगा.



Source link

Nemish Agrawal
Nemish Agrawalhttps://tv1indianews.in
Tv Journalist • Editor • Writer Digital Creator • Photographer Travel Vlogger • Web-App Developer IT Cell • Social Worker

Latest articles

spot_imgspot_img

Related articles

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

spot_imgspot_img