होर्मुज स्ट्रेट बंद, अमेरिका का ताबड़तोड़ एयरस्ट्राइक, ईरान-यूएस टकराव खतरनाक मोड़ पर


ट्रंप की चेतावनी, कूटनीतिक कोशिशें भी जारी

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने कहा कि अमेरिका और ईरान बातचीत जारी रखने पर सहमत हुए हैं, लेकिन जून में हुआ सीजफायर अब समाप्त हो चुका है। उन्होंने चेतावनी दी कि यदि अमेरिकी हितों या सुरक्षा पर हमला हुआ तो अमेरिका बेहद कड़ी सैन्य कार्रवाई करेगा। ट्रंप ने हाल ही में यह दावा भी किया था कि अमेरिका की “1000 मिसाइलें लॉक्ड एंड लोडेड” हैं और जरूरत पड़ने पर उनका इस्तेमाल ईरान के खिलाफ किया जा सकता है।

इस बीच ओमान, कतर और पाकिस्तान दोनों देशों के बीच तनाव कम कराने की कोशिश में जुटे हैं। ईरान के विदेश मंत्री अब्बास अराघची ओमान पहुंचे, जहां होर्मुज स्ट्रेट में जहाजों की सुरक्षित आवाजाही पर ओमानी अधिकारियों के साथ बातचीत हुई। बताया गया कि ओमान ने ऐसा प्रस्ताव रखा है, जिसके तहत दक्षिणी समुद्री कॉरिडोर से जहाजों को स्वतंत्र रूप से गुजरने दिया जाए, जबकि ईरान के जलक्षेत्र वाले उत्तरी मार्ग से गुजरने के लिए पहले से अनुमति लेनी होगी।



Source link

Latest articles

spot_imgspot_img

Related articles

spot_imgspot_img