₹24,000 तक सस्ते में मिल जाएगा पॉपुलर Apple iPhone Air, होगी बड़ी बचत, बैंक ऑफर के साथ कीमत हुई कम


अगर आप नया iPhone खरीदने की प्लानिंग कर रहे हैं, तो यह आपके लिए अच्छा मौका हो सकता है. Apple के नेक्स्ट जेनरेशन के iPhone Air 2 को लेकर लगातार लीक्स सामने आ रहे हैं, लेकिन इसी बीच मौजूदा iPhone Air पर बड़ी छूट मिल रही है. Vijay Sales पर यह प्रीमियम आईफोन अपनी लॉन्च कीमत से ₹20,000 से ज्यादा सस्ता हो गया है. इतना ही नहीं, बैंक ऑफर का फायदा उठाकर इसकी कीमत ₹95,000 से भी कम हो सकती है.

iPhone Air पर कितना मिल रहा है डिस्काउंट? ऐपल ने iPhone Air को भारत में ₹1,19,900 की शुरुआती कीमत पर लॉन्च किया था. फिलहाल विजय सेल्स पर यह ₹98,990 में उपलब्ध है. यानी ग्राहकों को सीधे ₹20,910 की छूट मिल रही है.

इसके अलावा अगर आप HDFC Bank, ICICI Bank, SBI Bank या Axis Bank के क्रेडिट कार्ड से भुगतान करते हैं, तो ₹4,000 का एक्सट्रा इंस्टेंट डिस्काउंट भी मिलेगा. इसके बाद फोन की प्रभावी कीमत घटकर ₹94,990 रह जाती है.

जो लोग एकमुश्त भुगतान नहीं करना चाहते, उनके लिए 6 महीने की नो-कॉस्ट EMI का ऑप्शन भी है, जिसकी शुरुआत ₹15,831 प्रति माह से होती है.

Apple iPhone Air के फीचर्स

ऐपल iPhone Air में 6.5-इंच OLED डिस्प्ले दी गई है, जो 120Hz एडैप्टिव रिफ्रेश रेट को सपोर्ट करती है. आउटडोर इस्तेमाल के दौरान इसकी ब्राइटनेस 3,000 निट्स तक पहुंच सकती है. फोन में Apple का A19 चिपसेट दिया गया है, जिसके साथ 12GB RAM और 1TB तक स्टोरेज का विकल्प मिलता है.

फोटोग्राफी के लिए इसमें 48MP Fusion रियर कैमरा और 18MP फ्रंट कैमरा दिया गया है. वहीं, फोन में 3,100mAh बैटरी मिलती है, जो 20W वायर्ड और 12W MagSafe वायरलेस चार्जिंग को सपोर्ट करती है.

खरीदना चाहिए या नहीं?

अगर आप हल्के डिजाइन, दमदार परफॉर्मेंस और लंबे समय तक सॉफ्टवेयर अपडेट वाले प्रीमियम iPhone की तलाश में हैं, तो मौजूदा ऑफर के साथ iPhone Air एक अच्छा विकल्प साबित हो सकता है. खासकर जब इसकी कीमत ₹95,000 से नीचे पहुंच गई है. हालांकि बाज़ार में कई और एंड्रॉयड ऑप्शन भी हैं.



Source link

Nemish Agrawal
Nemish Agrawalhttps://tv1indianews.in
Tv Journalist • Editor • Writer Digital Creator • Photographer Travel Vlogger • Web-App Developer IT Cell • Social Worker

Latest articles

spot_imgspot_img

Related articles

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

spot_imgspot_img