बारिश में मिर्जापुर घूमने का है प्लान? इन 5 खूबसूरत वॉटरफॉल का जरूर करें दीदार, परिवार संग घूमने के लिए हैं बेस्ट


Last Updated:

Mirzapur Waterfall: मिर्जापुर जिले का दूसरा सबसे फेमस वाटर पार्क विंढमफॉल है. यहां पर भी दूर-दराज से टुरिस्ट घूमने के लिए पहुंचे हैं. यह विंढमफॉल शहर से 15 किलोमीटर दूरी पर स्थित है. हालांकि, यहां की खूबसूरती और पानी की आवाज आपको मंत्र मुक्त कर देगी. परिवार और दोस्तों के साथ गोल्डन टाइम स्पेंड करने के लिए बेस्ट जगह है.

मिर्जापुर : बारिश के मौसम में अगर आप भी मिर्जापुर घूमने के लिए आ रहे हैं तो यह खबर आपके लिए है. मिर्जापुर के कुछ फेमस वॉटरफॉल सुरक्षा कारणों से बंद कर दिए गए हैं. हालांकि, यह पांच ऐसे वॉटरफॉल है, जहां पर आप खूबसूरती का दीदार कर सकते हैं.

मिर्जापुर जिले की यात्रा के दौरान शहर के नजदीक स्थित खड़ंजा फॉल घूमना नहीं भूलना चाहिए. यह फॉल जल क्रीड़ा के साथ-साथ पिकनिक मनाने के लिए भी बेहद खास माना जाता है. पहाड़ों के बीच स्थित यह फॉल अपने प्राकृतिक सौंदर्य और रोमांचक वातावरण के लिए जाना जाता है. यहां घूमने के लिए आ सकते हैं.

मिर्जापुर जिले का दूसरा सबसे फेमस वाटर पार्क विंढमफॉल है. यहां पर भी दूर-दराज से घूमने के लिए टुरिस्ट पहुंचते हैं. यह विंढमफॉल शहर से 15 किलोमीटर दूरी पर स्थित है. हालांकि, यहां की खूबसूरती और पानी की आवाज आपको मंत्र मुक्त कर देगी. परिवार और दोस्तों के साथ गोल्डन टाइम स्पेंड करने के लिए बेस्ट जगह है.

Add News18 as
Preferred Source on Google

मिर्जापुर का तीसरा सबसे फेमस वॉटरफॉल सिरसी है. पहाड़ों से टकराता हुआ पानी जब नीचे गिरता है तो मधुर आवाज सुनकर कुछ मिनट के लिए अप मंत्रमुग्ध हो जाएंगे. बारिश के दिनों में यहां पर काफी संख्या में भीड़ बढ़ती है. जहां बारिश में ही भीड़ का रौद्र रूप भी देखने को मिलता है.

टांडा फॉल भी घूमने के लिए बेस्ट जगह है. शहर से नजदीक होने के साथ ही बेहतर कनेक्टिविटी भी है, यहां पर भी आप अपने परिवार के साथ घूम सकते हैं. यहां सुरक्षा को लेकर भी तगड़े इंतजाम किए गए हैं. किसी प्रकार की कोई दिक्कतों का सामना घूमने आने वाले यात्रियों को नहीं करना पड़ेगा.

मिर्जापुर का बोकरिया फॉल सबसे सुरक्षित फॉल माना जाता है. यहां पर परिवार के साथ स्नान करने के लिए और घूमने के लिये आ सकते हैं. यह बेहतरीन डेस्टिनेशन है. मिर्जापुर के पांच वाटरफॉल बेस्ट है. ये घूमने के लिए बेहतरीन माना जाता है.

न्यूज़18 को गूगल पर अपने पसंदीदा समाचार स्रोत के रूप में जोड़ने के लिए यहां क्लिक करें।



Source link

Latest articles

spot_imgspot_img

Related articles

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

spot_imgspot_img