ईरानी संसद के अध्यक्ष मोहम्मद बाघेर गालिबाफ ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ‘एक्स’ पर लिखा, ”अमेरिका को अब तक यह समझ लेना चाहिए था कि धमकाने और अपने वादे तोड़ने की कीमत अब बिना चुकाए नहीं बची जा सकती। साफ शब्दों में कहूं तो अगर आप हमला करेंगे तो जवाब भी मिलेगा। बेवजह हाथ-पैर मत मारिए, वरना आप और ज्यादा मुश्किल में फंसेंगे।”
गालिबाफ ने स्पष्ट किया कि होर्मुज स्ट्रेट तभी खुलेगा जब उसकी व्यवस्था ईरान के मुताबिक होगी, अमेरिका की धमकियों से नहीं।
मंगलवार रात से बुधवार तक अमेरिका और ईरान के बीच एक-दूसरे पर नए हमले हुए, जिससे दोनों देशों के बीच तनाव एक बार फिर बढ़ गया।




