युद्ध के मुहाने पर दुनिया! ट्रंप ने फिर दी धमकी, कहा- ईरान पर नए हमलों की तैयारी में जुटा अमेरिका


इससे पहले ईरान पर अमेरिकी हवाई हमलों के बाद राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने बड़ा बयान देते हुए कहा कि ईरान के साथ युद्धविराम (सीजफायर) अब खत्म हो गया है। हालांकि उन्होंने यह भी कहा कि दोनों देशों के बीच बातचीत जारी रहेगी। ट्रंप ने तेहरान की इस्लामिक सरकार को “बीमार” बताते हुए कहा कि अब ईरान के साथ किसी समझौते पर बातचीत करना समय की बर्बादी है।

ट्रंप इस समय तुर्की की राजधानी अंकारा में नाटो शिखर सम्मेलन में हिस्सा ले रहे हैं। वहीं, पत्रकारों से बातचीत के दौरान जब उनसे पूछा गया कि क्या ईरान के साथ सीजफायर खत्म हो गया है, तो उन्होंने जवाब दिया, “मेरे हिसाब से तो यह खत्म हो गया है।” यह बयान ऐसे समय आया है जब होर्मुज जलमार्ग में तीन व्यावसायिक जहाजों पर हमलों के बाद अमेरिका और ईरान के बीच सैन्य कार्रवाई तेज हो गई है।



Source link

Latest articles

spot_imgspot_img

Related articles

spot_imgspot_img