Goldy brar| FBI reward| गोल्डी बराड़ का पता बताओ, $50,000 ले जाओ: FBI का इनाम


Last Updated:

एफबीआई ने लॉरेंस बि‍श्‍नोई गैंग के अमेर‍िका में प्रमुख संचालक गोल्‍डी बराड़ पर मोटा इनाम घोष‍ित क‍िया है. FBI ने गोल्डी बराड़ की जानकारी देने पर 50,000 अमेर‍िकी डॉलर इनाम की घोषणा की है. यह पैसा रुपयों में करीब 47 लाख रुपये के आसपास है.

Zoom

एफबीआई ने लॉरेंस ब‍िश्‍नोई गैंग के गोल्‍डी बराड़ पर 50 हजार डॉलर का इनाम घोष‍ित क‍िया है..

अमेरिका की संघीय जांच एजेंसी (एफबीआई) ने सतिंदरजीत सिंह उर्फ गोल्डी बराड़ को वांटेड घोषित करने के साथ ही इनाम का ऐलान किया है. एफबीआई ने इस अपराधी की गिरफ्तारी में मदद करने की अपील की है, साथ ही इसके बारे में सूचना देने वाले को 50,000 अमेरिकी डॉलर यानि करीब 47 लाख रुपये तक का इनाम देने की घोषणा की है.

एफबीआई के अनुसार, गोल्डी बराड़ कथित तौर पर लॉरेंस बिश्नोई संगठित अपराध समूह का उत्तर अमेरिका में प्रमुख संचालक है. एजेंसी ने उसके खिलाफ चल रही कार्रवाई को ‘ऑपरेशन हार्ड बॉल’ का हिस्सा बताया है.

एफबीआई ने सोशल मीडिया मंच ‘एक्स’ पर जारी बयान में कहा, “एफबीआई सतिंदरजीत सिंह की गिरफ्तारी में मदद करने वाली सूचना के लिए 50,000 अमेरिकी डॉलर तक का इनाम दे रही है. सतिंदरजीत सिंह पर लॉरेंस बिश्नोई संगठित अपराध समूह से जुड़े होने का आरोप है, जिसे ‘ऑपरेशन हार्ड बॉल’ के तहत निशाना बनाया गया है.”

एफबीआई के अनुसार, यह समूह दक्षिणी कैलिफोर्निया समेत अमेरिका और कनाडा में कथित तौर पर कई हिंसक आपराधिक गतिविधियों में शामिल रहा है. इनमें राजनीतिक और धार्मिक हस्तियों की हत्या, गोलीबारी, अपहरण, जबरन वसूली, मारपीट तथा मादक पदार्थों और हथियारों की तस्करी जैसे अपराध शामिल हैं. एजेंसी का दावा है कि सतिंदरजीत सिंह अमेरिका में रहता है और उत्तर अमेरिका में इस समूह की गतिविधियों का कथित तौर पर नेतृत्व करता है. उसके संबंध कैलिफोर्निया के सैक्रामेंटो और फ्रेस्नो के अलावा कनाडा, भारत और मैक्सिको से बताए गए हैं.

एफबीआई की यह कार्रवाई ऐसे समय में सामने आई है, जब अमेरिकी प्रशासन ने हाल ही में लॉरेंस बिश्नोई और गोल्डी बराड़ पर 18 जून 2023 को कनाडा के सरे शहर में खालिस्तानी अलगाववादी हरदीप सिंह निज्जर की हत्या की साजिश रचने का आरोप लगाया है. अमेरिकी अदालत में दाखिल सरकारी दस्तावेजों के अनुसार, दोनों पर विदेश और जेल से बैठकर हत्या की योजना बनाने तथा शूटरों को निर्देश देने का आरोप है.

जांच एजेंसियों का कहना है कि दोनों के निर्देश पर दो हमलावरों ने गुरुद्वारे के बाहर निज्जर की गोली मारकर हत्या की थी. इस मामले की जांच अमेरिका और कनाडा की एजेंसियां विभिन्न स्तरों पर कर रही हैं. हालांकि, आरोपों पर गोल्डी बराड़ या लॉरेंस बिश्नोई की ओर से सार्वजनिक रूप से कोई प्रतिक्रिया सामने नहीं आई है.

एफबीआई ने आम लोगों से अपील की है कि यदि किसी के पास गोल्डी बराड़ के ठिकाने या गतिविधियों से जुड़ी विश्वसनीय जानकारी हो तो वह एजेंसी से संपर्क करे. एजेंसी का कहना है कि इस इनाम का उद्देश्य आरोपी की जल्द गिरफ्तारी सुनिश्चित करना और संगठित अपराध नेटवर्क पर प्रभावी कार्रवाई करना है.

About the Author

authorimg

प्रिया गौतमSenior Correspondent

Priya Gautam is an accomplished journalist currently working with Hindi.News18.com with over 14 years of extensive field reporting experience. Previously worked with Hindustan times group (Hindustan Hindi) and …और पढ़ें



Source link

Latest articles

spot_imgspot_img

Related articles

spot_imgspot_img