Last Updated:
Burhanpur Waterfalls: बुरहानपुर के पास ठाठर और निंबोला क्षेत्र के तीन झरने बारिश के मौसम में पिकनिक और घूमने के लिए खास आकर्षण बने हुए हैं. यहां लोग परिवार के साथ नहाने, फोटो-वीडियो बनाने और प्राकृतिक सुंदरता का आनंद लेने पहुंच रहे हैं. एक्सपर्ट कमरुद्दीन फलक ने बताया कि बुरहानपुर जिले के ये तीन झरने सबसे बेस्ट है. आप भी बरसात में आपके परिवार के साथ यहां पर पिकनिक मनाने जा सकते हैं.
Burhanpur Waterfalls: मध्य प्रदेश के बुरहानपुर जिले से 10 किलोमीटर की दूरी पर तीन झरने ऐसे मौजूद हैं कि जहां पर आप आपके परिवार के साथ पिकनिक मना सकते हैं. ठाठर और ब्लडी के बीच में यह तीन झरने हैं, जहां पर पानी ऊंचाई से बहता है. आप नहा कर भी आनंद ले सकते हैं. यह जगह फोटो वीडियो के लिए भी काफी फेमस है. यहां पर आप आपके परिवार के साथ भी घूमने के लिए पहुंच सकते हैं. आप भोजन बनाकर भी खा सकते हैं. यहां पर आसानी से टू व्हीलर और फोर व्हीलर से पहुंच जाएंगे. बरसात के दिनों में यहां का नजारा और शांत वातावरण सुंदरता लोगों को अपनी और आकर्षित करती है.
एक्सपर्ट ने दी जानकारी
लोकल 18 की टीम ने जब एक्सपर्ट कमरुद्दीन फलक से बात की तो उन्होंने बताया कि बुरहानपुर जिले से 10 किलोमीटर की दूरी पर निंबोला और ठाठर के बीच में जो तीन झरने हैं, वह सबसे बेस्ट है. आप भी बरसात में आपके परिवार के साथ यहां पर पिकनिक बनाने के लिए पहुंच सकते हैं. इन झरनों की खासियत है कि यहां पर पानी बहुत कम रहता है, लेकिन यह झरने बहुत ऊंचाई से गिरते हैं तो लोगों को बहुत आनंद आता है. यहां पर आप भी आपके परिवार के साथ पिकनिक मनाने के लिए पहुंच सकते हैं. जहां पर आप भोजन भी बना कर खा सकते हैं यहां पर पहुंचने के लिए आपको मात्र 30 मिनट का समय शहर से लगता है. यहां का शांत वातावरण और झरनों की आवाज लोगों को अपनी और आकर्षित करती है. सबसे अधिक लोग यहां पर पिकनिक बनाने के लिए आते हैं.
पहाड़ी क्षेत्र से आता है पानी
ठाठर खामला के झरनों पर पहाड़ी क्षेत्रों में जब अधिक बारिश होती है तो वहां से पानी इन झरनों से होते हुए नदियों तक पहुंचता है. यह झरने लोगों को अपनी ओर आकर्षित करते हैं और यहां का वातावरण एकदम हरा भरा हो जाता है. इसके बीच में लोग फोटो वीडियो भी शूट करने के लिए पहुंचते हैं. और यहां पर नहा कर आनंद भी लेते हैं. आप भी आपके परिवार के साथ पहुंच सकते हैं.
About the Author
Deepti Sharma, currently working with News18MPCG (Digital), has been creating, curating and publishing impactful stories in Digital Journalism for more than 6 years. Before Joining News18 she has worked with Re…और पढ़ें




