ऐपल के नए iPhone 18 Pro और Pro Max की बैटरी हुई लीक, जानें किस मॉडल में मिलेगा ज्यादा पावर


Apple की अगली iPhone 18 सीरीज की लॉन्चिंग में अभी कुछ महीने बाकी हैं, लेकिन इससे पहले ही फोन से जुड़ी नई जानकारी सामने आने लगी है. हालिया रिपोर्ट के मुताबिक, iPhone 18 Pro और iPhone 18 Pro Max को चीन की 3C (China Compulsory Certification) वेबसाइट पर देखा गया है. इस लिस्टिंग से दोनों फोन की संभावित बैटरी क्षमता का खुलासा हुआ है. रिपोर्ट में ये भी बताया गया है कि अमेरिका और दूसरे देशों में बिकने वाले मॉडल की बैटरी में अंतर हो सकता है.

लीक हुई 3C लिस्टिंग के मुताबिक, iPhone 18 Pro के चीन वाले मॉडल में 4,056mAh की बैटरी मिल सकती है, जबकि अमेरिका में बिकने वाले वेरिएंट में 4,288mAh की बैटरी दिए जाने की उम्मीद है.

अगर यह जानकारी सही साबित होती है, तो यह पिछले iPhone 17 Pro के मुकाबले हल्का अपग्रेड होगा. रिपोर्ट के मुताबिक iPhone 17 Pro में चीन वाले मॉडल में 3,988mAh और अमेरिकी मॉडल में 4,252mAh की बैटरी दी गई थी.

Pro Max में बड़ा अपग्रेड

रिपोर्ट के मुताबिक iPhone 18 Pro Max में इस बार ज्यादा बड़ी बैटरी देखने को मिल सकती है.

संभावित बैटरी क्षमता:

  • चीन मॉडल: 5,391mAh
  • अमेरिकी मॉडल: 5,567mAh

तुलना करें तो iPhone 17 Pro Max में चीन में 4,823mAh और अमेरिका में 5,088mAh की बैटरी मिलने की बात कही गई थी. यानी इस बार Pro Max मॉडल में बैटरी क्षमता में अच्छा इजाफा देखने को मिल सकता है.

US और ग्लोबल मॉडल में बैटरी अलग क्यों?

ऐपल पिछले कुछ सालों से अमेरिका में बिना फिजिकल SIM ट्रे वाले iPhone लॉन्च कर रहा है. वहां केवल eSIM सपोर्ट मिलता है. फिजिकल SIM स्लॉट हटने से फोन के अंदर ज्यादा जगह बच जाती है, जिसका इस्तेमाल कंपनी बड़ी बैटरी लगाने के लिए कर सकती है.

वहीं भारत समेत दूसरे देशों में अब भी फिजिकल SIM स्लॉट दिया जाता है, इसलिए इन मॉडलों में बैटरी क्षमता थोड़ी कम हो सकती है.

सितंबर में हो सकती है लॉन्चिंग

रिपोर्ट्स के मुताबिक ऐपल इस साल सितंबर में iPhone 18 Pro, iPhone 18 Pro Max और अपने पहले फोल्डेबल iPhone को लॉन्च कर सकता है. वहीं स्टैंडर्ड iPhone 18 और iPhone 18e को 2027 की शुरुआत में पेश किए जाने की चर्चा है.

हालांकि, फिलहाल ऐपल ने इन जानकारियों की ऑफिशियल पुष्टि नहीं की है. इसलिए लॉन्च तक इन लीक को केवल संभावित जानकारी के तौर पर ही देखा जाना चाहिए.



Source link

Nemish Agrawal
Nemish Agrawalhttps://tv1indianews.in
Tv Journalist • Editor • Writer Digital Creator • Photographer Travel Vlogger • Web-App Developer IT Cell • Social Worker

Latest articles

spot_imgspot_img

Related articles

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

spot_imgspot_img