डोंगरगढ-डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी की जयंती पर हुई संगोष्ठी आयोजित

डोंगरगढ़।–भारतीय जनता पार्टी के द्वारा भारतीय जनसंघ के संस्थापक, प्रखर राष्ट्रवादी चिंतक एवं महान शिक्षाविद् डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी की जयंती के अवसर पर डोंगरगढ में संगोष्ठी का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में उनके व्यक्तित्व एवं कृतित्व पर प्रकाश डालते हुए राष्ट्र की एकता, अखंडता तथा सांस्कृतिक राष्ट्रवाद के प्रति उनके अमूल्य योगदान को स्मरण किया गया।


कार्यक्रम के मुख्य अतिथि प्रदेश उपाध्यक्ष रामजी भारती विशिष्ट अतिथियों नगर पालिका अध्यक्ष रमन डोंगरे, एवं मंडल अध्यक्ष जसमीत सिंह बनौना, जिला महामंत्री विनीत यादव एवं विनय बंसल, तथा महिला मोर्चा अध्यक्ष लक्ष्मी यादव, युवा मोर्चा अध्यक्ष आकाश राजपूत, जिला उपाध्यक्ष जयंत साहू तथा जिला सोशल मीडिया प्रभारी अलंकृत शर्मा उपस्थित रहे। कार्यक्रम में भारतीय जनता पार्टी के अनेक पदाधिकारी एवं कार्यकर्ताओं ने सहभागिता की।


इस अवसर पर जिला सोशल मीडिया प्रभारी अलंकृत शर्मा ने युवाओं को संबोधित करते हुए कहा कि डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी का जीवन राष्ट्रसेवा, त्याग और अटूट राष्ट्रभक्ति का सर्वोत्तम उदाहरण है। आज के युवाओं को उनके विचारों और आदर्शों को आत्मसात कर राष्ट्र निर्माण में सक्रिय भूमिका निभानी चाहिए। राष्ट्र प्रथम की भावना के साथ कार्य करते हुए ही भारत को विकसित और आत्मनिर्भर बनाने का संकल्प साकार होगा।


संगोष्ठी में वक्ताओं ने कहा कि डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी का राष्ट्रहित में दिया गया योगदान सदैव प्रेरणादायी रहेगा तथा उनके विचार आने वाली पीढ़ियों का मार्गदर्शन करते रहेंगे।

Nemish Agrawal
Nemish Agrawalhttps://tv1indianews.in
Tv Journalist • Editor • Writer Digital Creator • Photographer Travel Vlogger • Web-App Developer IT Cell • Social Worker

Latest articles

spot_imgspot_img

Related articles

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

spot_imgspot_img