Last Updated:
Curd Benefits: गर्मियों के मौसम में चिलचिलाती धूप और बढ़ता पारा न केवल हमारी ऊर्जा सोख लेता है, बल्कि हमारे पाचन तंत्र को भी सुस्त कर देता है. ऐसे में ‘दही’ भारतीय थाली का वह हिस्सा है जिसे हम स्वाद और शीतलता के लिए खाते हैं. लेकिन क्या आपने कभी सोचा है कि गर्मियों में दही खाने का सिर्फ इतने भर फायदे नहीं है. दही हमारे शरीर के लिए गर्मियों में अमृत का काम करता है. आयुर्वेदिक डॉक्टर ने इसके बारे में विस्तार से बताया है.
दही हमारी सेहत के लिए बहुत फायदेमंद पोषक आहार है. यह सिर्फ दूध से बनी चीज नहीं है, बल्कि शरीर को जरूरी कई पोषक तत्व देने वाला सुपर फूड माना जाता है. रोजाना खाने में दही शामिल करने से शरीर स्वस्थ और एक्टिव रहता है. दही कई तरह से हमारे शरीर की मदद करता है. खासकर पाचन को बेहतर बनाना, रोग प्रतिरोधक क्षमता बढ़ाना, हड्डियों को मजबूत करना जैसे कई फायदे इसमें होते हैं.

सरकारी मेडिकल कॉलेज के प्रोफेसर डॉक्टर अनुप बैश्य न्यूज18 असम को बताया कि दही में कैल्शियम, विटामिन B12, फॉस्फोरस जैसे जरूरी पोषक तत्व भरपूर होते हैं. ये शरीर को ताकत देने में मदद करते हैं. खासकर हड्डियों और दांतों की सेहत को बनाए रखने में दही बहुत जरूरी है. रोज़ दही खाने से हड्डियां मजबूत होती हैं और हड्डियों की कमजोरी की समस्या कम होती है. बच्चों से लेकर बड़ों तक सभी के लिए यह बहुत फायदेमंद है.

डॉक्टर अनुप बैश्य के मुताबिक, दही आमतौर पर शरीर को कोई नुकसान नहीं पहुंचाता. लेकिन कुछ लोगों को दही खाने से एलर्जी या पाचन की समस्या हो सकती है, तो उन्हें सावधानी रखनी चाहिए. ऐसे लोग डॉक्टर की सलाह पर ही दही लें. हालांकि ऐसा रेयर ही होता है.
Add News18 as
Preferred Source on Google

दही में प्राकृतिक प्रोबायोटिक्स होते हैं. ये अच्छे बैक्टीरिया की तरह काम करते हैं और हमारी पाचन प्रणाली को सही रखते हैं. ये पेट में मौजूद खराब बैक्टीरिया को कम करते हैं और पाचन को आसान बनाते हैं. इससे गैस, अपच और एसिडिटी जैसी समस्याएं कम होती हैं. रोज़ दही खाने से पाचन शक्ति बेहतर होती है.

दही में मौजूद प्रोटीन शरीर को जरूरी ऊर्जा देता है. इससे लंबे समय तक भूख नहीं लगती. इसलिए ज्यादा खाने की आदत कम हो जाती है. इस तरह दही वजन कम करने में भी मदद करता है. साथ ही यह दिल की सेहत को बेहतर बनाने में भी फायदेमंद है. दही ब्लड प्रेशर कंट्रोल करने और कोलेस्ट्रॉल कम करने में भी काम आता है.





