बरसात में निखर उठता है रांची का यह रोड; लॉन्ग ड्राइव, वॉटरफॉल और हिरण पार्क का लें आनंद


Last Updated:

रांची-खूंटी रोड लॉन्ग ड्राइव के लिए बेहतरीन है. यहां घने जंगल, खूबसूरत पहाड़ और शीतल वातावरण मिलता है. रास्ते में हिरण पार्क, बायोडायवर्सिटी पार्क और प्रसिद्ध अंगराबारी शिव मंदिर स्थित हैं. यहां का मुख्य आकर्षण पंचघाघ वॉटरफॉल है. यह स्विमिंग पूल के जैसा सुरक्षित है. लिहाजा लोग यहां नहाने का आनंद लेते हैं.

रांची-खूंटी रोड पर लोग लॉन्ग ड्राइव का आनंद लेने और पंचघाघ वॉटरफॉल घूमने आते हैं. दरअसल, खूंटी जिला घने जंगलों के बीच स्थित है। यही कारण है कि रांची से खूंटी जाने वाली सड़क एकदम चिकनी और शानदार है. जहां यात्रा के दौरान घने जंगल, खूबसूरत पहाड़ और प्राकृतिक दृश्य देखने को मिलते हैं. यह पूरा रास्ता लॉन्ग ड्राइव के लिए सबसे बेहतरीन माना जाता है.

इसके अलावा यहां आपको ‘हिरण पार्क’ और ‘बायोडायवर्सिटी पार्क’ भी मिलेंगे. जहां आप जंगली जानवरों को करीब से देख सकते हैं. इस रास्ते पर आते ही सबसे पहले आपका स्वागत एक बेहद खूबसूरत सड़क से होता है. घने जंगलों के कारण यहां एकदम ठंडी हवा चलती है और वातावरण हमेशा खुशनुमा व शीतल बना रहता है.

इस रास्ते पर सबसे पहले आपको ‘हिरण पार्क’ मिलेगा. जहां तालाब, झरने और तरह-तरह के हिरणों के साथ-साथ भालू भी देखने को मिलते हैं. बच्चों के लिए यह स्पॉट सबसे पसंदीदा रहता है. पार्क के अंदर कैंटीन और कैफेटेरिया की सुविधा उपलब्ध है, जबकि बाहर एक से बढ़कर एक ढाबे हैं. यहां आप एकदम देसी स्टाइल में शाकाहारी से लेकर मांसाहारी खाने का भरपूर आनंद ले सकते हैं.

Add News18 as
Preferred Source on Google

यहां से थोड़ा आगे बढ़ने पर आपको पंचघाघ वॉटरफॉल का रास्ता मिलेगा. यह वॉटरफॉल प्राकृतिक रूप से इस तरह बना हुआ है कि आप यहां आसानी से नहा सकते हैं. पहली नज़र में देखने पर यह किसी स्विमिंग पूल जैसा लगता है. इसलिए यहां डूबने का कोई खतरा नहीं रहता. घने जंगलों के बीच बने इस प्राकृतिक स्विमिंग पूल में नहाने का मज़ा लेने के लिए लोग 100 किलोमीटर दूर से यहां आते हैं.

यहाँ से आगे जाने पर आपको ‘अंगराबारी शिव मंदिर’ (आम्रेश्वर धाम) देखने को मिलेगा. ऐसी मान्यता है कि यहां एक बरगद के पेड़ के नीचे शिवलिंग अपने आप प्रकट हुआ था. यहां मांगी गई हर मन्नत जरूर पूरी होती है. इस परिसर में देवी मां का भी मंदिर है. जहां मन्नत माँगने के लिए लोग 200 किलोमीटर दूर से आते हैं. इस रास्ते से गुजरने वाला हर श्रद्धालु यहाँ एक बार रुककर दर्शन जरूर करता है.

न्यूज़18 को गूगल पर अपने पसंदीदा समाचार स्रोत के रूप में जोड़ने के लिए यहां क्लिक करें।



Source link

Latest articles

spot_imgspot_img

Related articles

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

spot_imgspot_img