नया अवतार! Samsung Galaxy A27 5G में मिलेंगे प्रीमियम फीचर्स, 6 साल तक नहीं होगा पुराना


Powered by :

Last Updated:

सैमसंग गैलेक्सी A27 5G भारत में लॉन्च हो गया है. फोन में 120Hz Super AMOLED डिस्प्ले, Snapdragon 6 Gen 3 प्रोसेसर, 50MP OIS कैमरा, 5,000mAh बैटरी और 6 साल तक Android अपडेट का वादा मिलता है. जानें कीमत, फीचर्स और उपलब्धता.

ख़बरें फटाफट

Samsung Galaxy A27 5G में मिलेंगे प्रीमियम फीचर्स, 6 साल तक नहीं होगा पुरानाZoom

नया Samsung फोन खरीदने का प्लान? Galaxy A27 5G में मिल रहे हैं AI फीचर्स.

सैमसंग ने अपना नया मिड-रेंज स्मार्टफोन गैलेक्सी A27 5G भारत समेत ग्लोबल मार्केट में लॉन्च कर दिया है. ये फोन पिछले साल आए गैलेक्सी A26 5G का सक्सेसर है और इसमें कई बड़े अपग्रेड देखने को मिलते हैं. कंपनी ने इसमें 120Hz Super AMOLED डिस्प्ले, स्नैपड्रैगन 6 Gen 3 प्रोसेसर, 50 मेगापिक्सल OIS कैमरा और 6 साल तक Android अपडेट देने का वादा किया है. भारत में इसकी बिक्री 3 जुलाई से शुरू होगी, हालांकि फिलहाल कंपनी ने इसकी भारतीय कीमत का खुलासा नहीं किया है.

गैलेक्सी A27 5G में 6.7 इंच का Full HD+ Super AMOLED Infinity-O डिस्प्ले दिया गया है, जो 120Hz रिफ्रेश रेट सपोर्ट करता है. बड़ी स्क्रीन और हाई रिफ्रेश रेट की वजह से वीडियो देखने, सोशल मीडिया स्क्रॉल करने और गेमिंग का एक्सपीरिएंस पहले से ज्यादा स्मूद रहेगा. फोन Android 16 पर बेस्ड One UI 8.5 पर चलता है और सैमसंग ने इसे 6 जनरेशन Android OS अपडेट और 6 साल तक सिक्योरिटी अपडेट देने की पुष्टि की है. इस वजह से यह लॉन्ग-टर्म इस्तेमाल के लिए भी अच्छा विकल्प बन सकता है.

परफॉर्मेंस की बात करें तो गैलेक्सी A27 5G में 4nm प्रोसेस पर बना क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 6 जेन 3 प्रोसेसर मिलता है. इसके साथ 8GB तक RAM और 256GB तक स्टोरेज का सपोर्ट दिया गया है. जरूरत पड़ने पर माइक्रोएसडी कार्ड के जरिए स्टोरेज को 2TB तक बढ़ाया जा सकता है.

फोटोग्राफी के लिए फोन में ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप मिलता है. इसमें 50MP का प्राइमरी कैमरा OIS (ऑप्टिकल इमेज स्टेबिलाइजेशन) के साथ दिया गया है. इसके अलावा 5MP का अल्ट्रा-वाइड कैमरा और 2MP का मैक्रो सेंसर मौजूद है. सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए इसमें 12MP का फ्रंट कैमरा दिया गया है.

पावर के लिए फोन में 5,000mAh की बैटरी दी गई है, जो 25W फास्ट चार्जिंग को सपोर्ट करती है. सिक्योरिटी के लिए सैमसंग Knox Vault दिया गया है, जबकि IP64 रेटिंग इसे धूल और पानी के हल्के छींटों से सुरक्षित रखती है. AI फीचर्स की बात करें तो इसमें Circle to Search, Object Eraser, Voice Transcription और Google Gemini, Perplexity और Bixby जैसे AI असिस्टेंट का सपोर्ट मिलता है.

कितनी होगी भारत में कीमत
अमेरिका में सैमसंग गैलेक्सी A27 5G की शुरुआती कीमत 349.99 डॉलर (करीब ₹30,000) रखी गई है. भारत में यह स्मार्टफोन 3 जुलाई से ब्लैक, ब्लू, लाइट ग्रीन और लाइट पिंक कलर में बिक्री के लिए उपलब्ध होगा. हालांकि भारतीय कीमत का ऐलान लॉन्च के समय किया जाएगा.

About the Author

authorimg

Afreen Afaq

Afreen Afaq has started her career with Network 18 as a Tech Journalist, and has more than six years experience in ‘Mobile-Technology’ beat. She is a high-performing professional with an established and proven …और पढ़ें



Source link

Nemish Agrawal
Nemish Agrawalhttps://tv1indianews.in
Tv Journalist • Editor • Writer Digital Creator • Photographer Travel Vlogger • Web-App Developer IT Cell • Social Worker

Latest articles

spot_imgspot_img

Related articles

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

spot_imgspot_img