वेनेजुएला में भूकंप का कहर, मृतकों की संख्या 1,430 पहुंची, 3 हजार से ज्यादा लोग घायल


वेनेजुएला में बुधवार को आए भूकंप से मरने वालों की संख्या बढ़कर 1,430 हो गई है। वेनेजुएला में बुधवार को आए लगातार दो तेज भूकंप के झटकों ने भारी तबाही मचाई, जिसके बाद नेशनल असेंबली के अध्यक्ष जॉर्ज रोड्रिगेज ने ताजा जानकारी साझा की है।

शनिवार को रोड्रिगेज ने सरकारी टेलीविजन पर कहा कि इस आपदा से 3,238 लोग घायल हुए और 3,142 परिवार प्रभावित हुए हैं।

न्यूज एजेंसी सिन्हुआ के अनुसार, नेशनल इमरजेंसी पर सरकार के नए अपडेट में रोड्रिगेज ने कहा कि 7.2 और 7.5 तीव्रता के दो शक्तिशाली भूकंपों के बाद, वेनेजुएला में 430 हल्के से मध्यम झटके दर्ज किए गए हैं।



Source link

Latest articles

spot_imgspot_img

Related articles

spot_imgspot_img