ईरान का पलटवार, 8 अमेरिकी सैन्य ठिकानों पर मिसाइल और ड्रोन हमले का किया दावा


अमेरिकी जवाबी कार्रवाई और फिर बढ़ा टकराव

इस बीच अमेरिकी सेना की सेंट्रल कमांड (CENTCOM) ने पुष्टि की कि उसने ईरान के भीतर कुछ ठिकानों पर हमला किया है। अमेरिका का कहना है कि यह कार्रवाई एक व्यापारिक तेल टैंकर पर हुए हमले के जवाब में की गई। इसके बाद ईरान के सरकारी चैनल IRIB ने हॉर्मोज़गान प्रांत के सिरिक इलाके में टेलीकॉम टावर पर हमले के कारण धमाकों की सूचना दी। क़ेशम द्वीप पर भी विस्फोटों की खबर सामने आई है, हालांकि उनकी विस्तृत जानकारी अभी जारी नहीं की गई है।

बताया जा रहा है कि पूरे घटनाक्रम की शुरुआत शुक्रवार को हुई, जब ईरान की नौसेना ने होर्मुज से गुजर रहे एक जहाज पर चेतावनी के तौर पर फायरिंग की थी। इसके बाद अमेरिका ने ईरान के भीतर सैन्य कार्रवाई की और फिर ईरान ने जवाबी हमला करने का दावा किया। ईरान का कहना है कि अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की ओर से घोषित युद्धविराम का अमेरिका कई बार उल्लंघन कर चुका है और इन उल्लंघनों के जवाब में ईरान पहले भी 100 से अधिक बार जवाबी कार्रवाई कर चुका है।  



Source link

Latest articles

spot_imgspot_img

Related articles

spot_imgspot_img